

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन-भारत के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानी सिंह राठौर ने बिरौल प्रखंड के सोनपुर निवासी व कुंदन सिंह की पत्नी शीला सिंह को संगठन का महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शीला सिंह के प्रतिनियुक्ति से संबंधित पत्र प्रधानमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री बिहार सरकार, जिलाधिकारी दरभंगा, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को विधिवत भेज कर इसकी सूचना दिया है।
महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवानी सिंह राठौर की ओर से दिए गए पत्र में जिलाध्यक्ष ( महिला ) से कहा है कि आपसे अपेक्षा की जाती है कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार उत्पीड़न, शोषण, आतंकवाद व मानवाधिकार हनन जैसी जघन्य घटनाओं पर कड़ी नजर रखेंगे।
साथ ही, प्रशासन को घटनाओं से अवगत कराते हुए उनके सहयोग से पीड़ित व्यक्तियों को जनहित व न्याय हित में सहायता करेंगे और जनसमस्या निवारण की राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित करते रहने का निर्देश दिया है।


You must be logged in to post a comment.