back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी का प्रखंड और अंचल कार्यालय एक सप्ताह के अंदर धबोलिया में हो जाएगा शिफ्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। एक सप्ताह के भीतर प्रखंड मुख्यालय को धबोलिया के सरकारी भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसका आदेश डीएम राजीव रौशन ने दिया है। डीएम श्री रौशन ने प्रखंड और अंचल कार्यालय को धबोलिया में शिफ्ट करने का आदेश बीडीओ और सीओ को दिया है। पढ़िए प्रशांत कुमार की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

डीएम श्री रौशन ने अपने पत्रांक 2423 /सी, दिनांक 16.6.22 में उल्लेख किया है कि लोगों की मांग पर दिसंबर 2021 में तत्कालीन डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने पूर्वी प्रखंड व अंचल कार्यालय को धोबलिया शिफ्ट करने का निर्देश दिया था।

- Advertisement -

इसका अनुपालन अब तक नहीं किया गया है। इधर 15 जून 2022 को कमला बलान करेह फुहिया  से सलहा तटबंध के निरीक्षण के दौरान  क्षेत्र भ्रमण कर लौटने के क्रम में दर्जनों प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोग एवं  ग्रामीणों  ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय धवोलिया के चौक पर स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से जिलाधिकारी डॉ.एसएम को रोककर अपनी क्षेत्रीय समस्या को सुनाने के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय कुशेश्वरस्थान बाजार से धबोलिया शिफ्ट करने का अनुरोध किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर की खुशियों में आग, Fire ने मचाया तांडव, Short Circuit लाखों की संपत्ति जलकर राख, परिवार सड़क पर

अब इस आलोक में डीएम श्री रौशन ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को एक सप्ताह में कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड मुख्यालय का कार्यालय धोबोलिया शिफ्ट करने का निर्देश दिया है।

साथ ही उन्होंने यह भी आदेशित किया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय शिफ्ट होने के उपरांत अधोहस्ताक्षरी को सूचना उपलब्ध कराया जाए।

जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के अधिसूचना संख्या 6662 दिनांक 12, अगस्त  1994 को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड को नवसृजित प्रखंड के दर्जा दिया गया।  वर्ष 2004 में नवसृजित प्रखंड भवन निर्माण का स्थल धबोलिया गजट में पारित हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, गजट में  प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण धवोलिया के स्थान पर भगोलिया प्रिंट हो गया। जिस कारण प्रखंड मुख्यालय कुशेश्वरस्थान से धबोलिया जाने में कुछ राजनीतिक उलझनें भी पैदा हुईं। पुनः, सारी त्रुटियों को हटाने के बाद नव सृजित प्रखंड कार्यालय कुशेश्वरस्थान पूर्वी का भवन निर्माण के लिए धबोलिया में भूमि अधिग्रहण किया गया। विदित हो धबोलिया में प्रखंड मुख्यालय घोषित होने के उपरांत वहां ई-किसान भवन,अंचल के अभिलेखागार एवं शिक्षा विभाग के बीआरसी भवन का निर्माण भी हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'मां पंचतत्व में विलीन हो गईं...', मुखाग्नि देकर टूटे BJP अध्यक्ष संजय सरावगी, पढ़िए... शब्दों में बयां दर्द... छलका...संस्कार, आशीर्वाद और स्नेह

जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान प्रखंड मुख्यालय के लिए अभी तक भवन का निर्माण नहीं हो सका है। बताया जाता है कि कृषकों की निजी जमीन का अधिग्रहण कर उनके मुआवजे की भुगतान में सरकारी उदासीनता के कारण प्रखंड कार्यालय का नवनिर्मित भवन बनने में अर्चन आ रही है।

प्रखंड कार्यालय निर्माण के लिए भूमि की माफी की गई लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। अगर अभी ई-कृषि भवन में प्रखंड मुख्यालय को शिफ्ट किया जाता है तो कार्यालय चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पर सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Richest Bollywood Actress: आलिया, दीपिका या ऐश्वर्या? जानिए बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन!

Richest Bollywood Actress: बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की चमक-धमक देखकर अक्सर लगता है कि ये...

नई Renault Duster: Creta और Seltos के लिए बड़ा खतरा!

Renault Duster: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बार फिर SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल...

झारखंड JPSC Recruitment: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक...

महाशिवरात्रि 2026: दुर्लभ संयोगों में शिव आराधना का महापर्व

Mahashivratri: आज की पावन रात्रि भगवान शिव की असीम कृपा और भक्ति का अनुपम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें