back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga-जाले के एतिहासिक पौराणिक चिताभूमि में दिखी शिव की अलौकिक छंटा, रातभर नचारी से रहा सराबोर, सुबह से दिखी जलाभिषेक की लंबी कतार, Nepal से भी पहुंचे शिवभक्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। सावन का प्रथम सोमवार को शिवालयों में भोलेनाथ की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। एतिहासिक पौराणिक चिताभूमि में विराजे बाबा महेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में भक्तों की सर्वाधिक भीड़ रही।

यहां आसपास के जिलों समेत सीमावर्ती नेपाल राष्ट्र के सैकड़ों शिव भक्त बाबा की पूजा अर्चना करने पहुंचे हैं। बीते रविवार की रात से ही मंदिर परिसर में शिव भक्तों की भारी भीड़ जमा थी। पूरी रात शिव मंदिर परिसर में शिव भक्तों की ओर से ढोल मजीरा की धुनपर गाए जा रहे भजन कीर्तन शिव नचारी से मंदिर प्रांगण गुलजार रहा।

यह भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि 2026: ब्रह्मा-विष्णु विवाद और शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग का रहस्य

अहले सवेरे मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश पुरी की ओर से बाबा की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का पट खुलते ही मंदिर के गर्भगृह में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय स्वयं सेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को प्रतिबद्ध कर गर्भगृह में प्रवेश कराना प्रारंभ किया।

यह भी पढ़ें:  Mahashivratri: एक शिकारी की अनोखी शिव भक्ति... महाशिवरात्रि व्रत का महत्व और शिकारी की कथा कैसे बदली जिंदगी
इस मौके पर मंदिर प्रांगण के इस चिता भूमि में ग्रामीण मेला भी आयोजित है। अहले सवेरे से हरहर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालु क्षेत्र के विभिन्न शिवमंदिरो में पूजा-अर्चना को
जाते दिखे। अगले वर्ष की तरह इस वर्ष शिव मंदिरों में महिला-पुरुष शिव अर्चना करने वाले भक्तो की अपत्याशित भीड़ देखी गई। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिवशक्ति महादेव मंदिर में शिवभक्त ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व
वहीं, प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर के गंगेश्वरनाथ महादेव, जाले भताही टोला के रामधारी महादेव मंदिर, बैद्यनाथपुर के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, राढी के पकटोला के बूढ़ानाथ महादेव मंदिर, जोगियारा के जीवेश्वर नाथ महादेव मंदिर, मुरैठा के प्राचीन वसंत के बैद्यनाथपुर स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर, जहांगीर टोला भमरपुरा खजूरवारा नागरडीह धमाद महादेव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक रुद्राभिषेक पूजा अर्चना को सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव के 1008 नामों का जाप, खोलेगा भाग्य के कपाट

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित...

SIP Investment: इन गलतियों से बचें और समझदारी से करें निवेश

SIP Investment: भारतीय निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) ने...

Bihar Government Salary: दो दशकों में 13 गुना बढ़ा खर्च, जानें कहां जा रहा राज्य का खजाना!

Bihar Government Salary: बिहार की अर्थव्यवस्था में सरकारी खर्चे का पैमाना किसी थर्मामीटर से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें