back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा में खेत मजदूर सभा के अध्यक्ष बने शहजाद तमन्ना और सचिव बने शिवचंद्र पासवान, वीरेंद्र

spot_img
- Advertisement - Advertisement
मुख्य बातें
3 नवंबर को जाले प्रखंड मुख्यालय का होगा घेराव
जाले में नगर परिषद नगर पंचायत चुनाव जनता के सवालों पर मजबूती से लड़ेगा माले
जाले, देशज टाइम्स। अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा जाले प्रखंड इकाई कि बैठक मस्सा में वीरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
आयोजित बैठक में भाकपा माले प्रखंड सचिव ललन पासवान ने कहा देश और प्रदेश के अधिकारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। आज  बिहार में हजारों हजार दलित गरीब भूमिहीन गरीबों को घर उजाड़ा जा रहा है,गरीबों को राशन कार्ड  से नाम हटाया जा रहा है। वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है।
गरीब परिवार के लोगों आवास योजना बंद है। सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मजदूरों को गरीब हितैषी योजनाओं में कटौती कर योजनाओं को बंद करने की साजिश की जा रही है।
सरकार गरीब मजदूर विरोधी हैं। सम्मेलन में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के अध्यक्ष शहजाद तमन्ना और सचिव शिवचंद्र पासवान बनाए गए हैं।
माले नेता नरेश चाैधरी ने कहा जाले की जनता की प्रति  बेलगाम अधिकारी है, उसे लगाम लगाने के लिए भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदुर सभा के बैनर तले 3 नवंबर को जाले प्रखंड मुख्यालय पर गरीब मजदूर किसान छात्र को गोलबंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्मेलन को असलम खान, सीता राम दास, मो. कलाम, राम लाल पासवान, देवेंद्र महतो, सुमन पासवान, रंजीत राम, प्रकाश कामती, सीतल महतो, रंजीत साह, मनोज पासवान, राधे महतो, अनिल पासवान, रौशन कुमार आदि ने संबोधित किया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut Alert: 16 फरवरी को 4 घंटे के लिए बत्ती होगी गुल, इन इलाकों में पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

India vs Pakistan महासंग्राम: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन आउट!

India vs Pakistan India vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप 2026 का वो महामुकाबला, जिसका हर...

JioHotstar पर मुफ्त देखें भारत-पाक महामुकाबला: जानिए टेलीकॉम कंपनियों के दमदार प्लान्स

JioHotstar: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के...

India vs Pakistan: सूर्या ने फिर किया पाक कप्तान आगा का ‘अपमान’, गरमाया हैंडशेक विवाद!

India vs Pakistan: एशिया कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान की...

करीना कपूर खान का बड़ा खुलासा: सैफ नहीं, ये हैं उनके रियल लाइफ हीरो!

Kareena Kapoor Khan News: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान और नवाब सैफ अली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें