

केवटी, देशज टाइम्स। दुर्गा पूजनोत्सव के त्योहार को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केवटी थाने की पुलिस ने अब 87 चिह्नित लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
- Advertisement -
थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण दुर्गा पूजनोत्सव के पर्व सम्पन्न कराने को लेकर अब तक 87 चिंहित लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए एसडीओ सदर को प्रतिवेदन भेजा गया है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगा।
- Advertisement -
बताया कि थाना क्षेत्र में पूर्ण रूपेण सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारें के बीच दुर्गा पूजनोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। गलत करने वाले किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।
- Advertisement -



