back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Darbhanga के केवटी में थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा, मोहर्रम पर असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर रहेगी खास नजर, अफवाह से बचें

बीडीओ रुखसार और सीओ निरंजन सुमन ने कहा, पर्व को मनाएंगें शांतिपूर्ण

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स। मुहर्रम पर्व सामाजिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील के साथ सोमवार की शाम केवटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित कर सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन करने को कहा गया।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने की। बैठक में बीडीओ रुखसार व सीओ निरंजन सुमन एवं थानाध्यक्ष ने कहा ताजिया स्थल, नया लाइसेंस का नवीनीकरण व आवेदन, मिट्टी उठाव स्थान, ताजिया पहलाम, विसर्जन रूट चार्ट की स्थिति को लेकर प्रशासन को पहले सूचित करें।

- Advertisement -

नशीली पदार्थ का सेवन व हथियार का प्रदर्शन पूर्ण रूप से वर्जित है। जुलूस व परंपरागत खेल में डीजे साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधि व समाज के लोगों से सहयोग करने की अपील कर कहा है कि पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्र व बाजारों में शांति बहाल करने में शांति समिति प्रशासन को सहयोग करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut Alert: 16 फरवरी को 4 घंटे के लिए बत्ती होगी गुल, इन इलाकों में पड़ेगा सीधा असर, देखें पूरी लिस्ट

कहा, पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर खास नजर रखी जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कहीं।

बैठक में दारोगा विकास मंडल व अमृता सिंह, मो. अखलाक, अब्दुल मन्नान अंसारी, संतोष कुमार साहु, मनोज कुमार गुप्ता, चंदन यादव, रवि कुमार, विक्रांत प्रताप साहु, मो. जूही, जावेद अशफाक, मो. बदरे आलम सहित कई मौजूद थे।

बैठक में मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन का आश्वासन अधिकारियों को दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें