दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सदर थानान्तर्गत भालपट्टी ओपी क्षेत्र के माली टोला की एक 30 वर्षीय महिला ने गांव के ही जन वितरण प्रणाली के डीलर अदलपुर निवासी लालो यादव के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर मंगलवार को दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है कि उसके पति रोजी-रोटी की खातिर परदेश जाते-आते हैं। इस बीच 2021 के मार्च महीने में राशन लाने के लिये डीलर के पास जाती थी! डीलर ने कहा कुछ जरूरी काम है, घर पर आऊंगा। उसी दिन शाम सात बजे घर पहुंच कर उक्त डीलर धमकाते हुये प्रेम प्रसंग की बात करने लगा !






यह कहते हुए धमकाने लगा कि मेरे साथ संबंध नहीं बनाती हो तो तुम्हारे बाल-बच्चा समेत पति को भी मार देंगे !यही नहीं यह कहते हुये डीलर ने कमर से डायगर निकाल कर धमकाया और शारीरिक संबंध बनाया। उस दिन से लगातार धमकी देते हुए गलत काम करता रहा। इस बीच 5 जुलाई 2022 की देर शाम 8 बजे आकर रात में जबरन दुष्कर्म किया।
धमकाया कि अगर किसी को बोलेगी तो बाल-बच्चों को जान से मार देंगे। उसी दिन पति से बात कर महिला ने अपने पति को बुलाया और आने के बाद सारी बातें बताई। 15 जुलाई को गांव के लोगों को भी सूचित किया !इसके बाद सभी भालपट्टी ओपी गए मगर वहां से महिला थाना जाने को कहा गया। महिला थाना आने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने की है।








