spot_img

Darbhanga में दुकानदारों का फूटा गुस्सा! Ashok Nayak ने कहा, पुल निगम लापरवाह, कोर्ट का खौफ खत्म, विरोध में बाजार बंद

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga में दुकानदारों का फूटा गुस्सा! Ashok Nayak ने कहा, पुल निगम लापरवाह, कोर्ट का खौफ खत्म, विरोध में बाजार बंद।

- Advertisement -

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम (BRPNN) की लापरवाही और दुकानदारों के भयादोहन के विरोध में दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में बीके रोड के सभी दुकानदारों ने सुबह 7 बजे से अपनी दुकानें बंद कर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया।

- Advertisement -

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी का आरोप

  • अध्यक्ष अशोक नायक ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना पदाधिकारी द्वारा पटना उच्च न्यायालय के आदेश (C.W.J.C No. 13134/2024) का पालन नहीं किया जा रहा है।

    - Advertisement -
  • 4 फरवरी 2025 को नगर आयुक्त, पुल निगम के अधिकारी और दुकानदारों की संयुक्त बैठक में निर्णय हुआ था कि:

    • 10 दिनों के भीतर वर्तमान दुकानों के पीछे नाला निर्माण होगा।

    • इसके बाद नगर निगम नया बाजार भवन बनाएगा और 61 पीड़ित दुकानदारों को पुनर्स्थापित करेगा।

  • महासंघ का कहना है कि पुल निगम इस निर्णय और न्यायालय के आदेश की अनदेखी कर दुकानदारों को डराने-धमकाने का कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Agriculture किसानों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा में इफको की नई पहल, खेती होगी सस्ती और आसान | जानिए - सुविधा

पुल निगम पर गंभीर आरोप

  • दुकान संख्या 73 और 74 के सामने पुल निगम ने बड़ी-बड़ी मशीनें खड़ी कर दीं और सरक काटने का कार्य शुरू कर दिया।

  • विरोध करने पर पुल निगम के कर्मियों ने दुकानदारों से झगड़ा किया और कहा कि “पुल निगम न्यायालय का आदेश नहीं मानती, दुकान खाली करो।”

  • महासंघ ने साफ कहा कि पहले नाला निर्माण हो, तभी नया बाजार भवन का निर्माण शुरू हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी में पुलिस का बड़ा एक्शन! घर से निकली 15 लीटर शराब, तस्कर रंगे हाथ धराया | मारपीट में लालबाबू पकड़ाया

प्रशासन की हस्तक्षेप और समाधान

  • धरना स्थल पर पुल निगम के एसडीओ उत्तम कुमार और लहेरियासराय थाना प्रभारी दीपक कुमार पहुंचे।

  • बातचीत में अधिकारियों ने भरोसा दिया कि:

    • 25 अप्रैल 2025 तक नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    • दुकानों के सामने कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा।

  • थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय का पालन नहीं हुआ तो पुल निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  UPI पेमेंट अब महंगा होगा -दरभंगा चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा - अन्यायपूर्ण! व्यापारियों की सरकार को खुली चेतावनी!

धरना में शामिल प्रमुख लोग

  • नीलांबर झा, नरसिंह यादव..मृत्युंजय झा, दीपक जयसवाल, प्रभाकर सिंह, शंकर तिवारी, शंकर चौधरी,गिरजानंद झा,प्रवीण झा, सुमन गुप्ता, पंकज सोनी, दिनेश चौधरी, महेश चौधरी, मो. आशिक, मनोज चौधरी, पप्पू राय, बच्चा बाबू, शंभूनाथ ठाकुर,सुनील मंडल, संतोष खरगा, बिकाऊ चौधरी

निष्कर्ष: बीके रोड के दुकानदारों के साथ करो न्याय

बीके रोड के दुकानदारों ने संविधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उच्च न्यायालय के आदेश का पालन नहीं होता और नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा आरोप! राहुल गांधी बोले- ‘BJP और EC मिलकर विपक्ष को खत्म कर रहे, TMC के साथ भी यही हुआ’

Rahul Gandhi TMC: राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव चिह्न फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा पर विपक्ष को कमजोर करने और EC पर सं#RahulGandhi,#TMCSymbolRow,#ElectionCommission

बिहार के राजस्व विभाग में हड़कंप! CO सस्पेंड – 3 भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज – बड़ा एक्शन, जानें क्या हुआ

Bihar Revenue Department: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देश पर तीन अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है, ज#BiharRevenue,#CorruptionAction,#DilipJaiswal

दरभंगा में पुलिस टीम पर खतरनाक हमला! ASI घायल, आरोपी ने चलती गाड़ी से लगाई छलांग, SDPO का बड़ा ऐलान

Darbhanga Police Attack: दरभंगा के मनीगाछी में शराबबंदी के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। पथराव में ASI राजेश सिंह घायल हो गए, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ हुई। आरोपी अजय पासवा#DarbhangaNews,#BiharPolice,#Manigachhi

Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर में क्रूर वारदात! मजदूर की हत्या, दोनों आंखें बेरहमी से फोड़ी फिर गायब हुए पत्नी और बच्चे

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक उपेंद्र पासवान की दोनों आंखें फोड़ी गई थीं। हत्या के बाद से उनकी पत्नी और द#MuzaffarpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery