spot_img

Darbhanga News| कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास को किराया नहीं देने वाले नपेंगे, जड़ेंगे दुकानों में ताले

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास को किराया नहीं देने वाले नपेंगे, जड़ेंगे दुकानों में ताले| जहां, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने एसडीओ बिरौल सह श्री बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार भारती को पत्र लिखकर न्यास की भूमि पर व्यवसाय करने वाले ऐसे व्यवसायी जो किराया नहीं दे रहा है (Shops that do not pay rent to Darbhanga’s Kusheshwar Nath Mahadev Temple Religious Trust will be locked) या किराए देने में आनाकानी करने वाले दुकानदार में ताला जड़ देने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| लगभग 200 दुकानदार किराए की राशि कई वर्षों से नहीं कर रहा भुगतान

दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर धार्मिक न्यास समिति के अधीन 290 से अधिक दुकानें हैं। न्यास समिति के द्वारा बराबर शिकायत किया जा रहा है कि लगभग 200 दुकानदार जानबूझ कर किराए की राशि कई वर्षों से भुगतान नहीं कर रहा है। साथ ही किराए की राशि मांगने पर न्यास कर्मियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं। यदि कोई भी व्यवसायी मंदिर की भूमि पर या मंदिर के कमरे में व्यवसाय करते हैं और तीन महीने तक वह किराए भाड़े का भुगतान नहीं करते हैं तो वह किरायेदार नहीं माना जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक हादसा: दिल्ली से लौटे मजदूर के कटे दोनों पैर, मौत

Darbhanga News| एसडीओ सह न्यास समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार भारती ने बताया

उन्होंने एसडीओ सह न्यास समिति के अध्यक्ष श्री भारती को किराया नहीं देने वाले व्यवसायी को नोटिस जारी कर जवाब नहीं देने पर दुकान में ताला जड़ देने का आदेश दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ श्री भारती ने बताया कि सभी व्यवसायियों को नोटिस भेजकर बकाया किराए जमा नहीं करने के कारणों की जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। कहा कि सभी को हर हाल में किराया देना होगा। नहीं देने पर संबंधित दुकानदार के दुकान में ताला जड़ दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आरा में दिनदहाड़े वारदात ! बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे हार्डवेयर दुकानदार की सिर में गोली मारकर हत्या

Arrah Crime: बिहार के आरा शहर में दिनदहाड़े एक हार्डवेयर दुकानदार उपेंद्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बच्चे को स्कूल छोड़कर दुकान जा रहे उपेंद्र को बदमाशों ने सि #ArrahCrime,#BiharNews,#MurderInArrah

दिल्ली में बड़ा आंदोलन: छात्र प्रदर्शन पर अड़े, बिहार के अभिभावक बच्चों के करियर को लेकर डरे, क्या होगा आज? पढ़िए – लापता और...

Bihar Jharkhand Students Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले CJP प्रोटेस्ट को लेकर बिहार-झारखंड के छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी द्वंद्व है। रोहित झा घर से भाग निकला, वहीं हिमांशु न #BiharJharkhandStudents,#CJPProtestDelhi,#JantarMantar

मुजफ्फरपुर में ताड़ी उतारने गए शख्स की पेड़ पर ही मौत, घंटों बाद ऐसे मिला शव, वजह पर गहराया रहस्य

Muzaffarpur Death News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में ताड़ी उतारने गए 50 वर्षीय महेश चौहान की ताड़ के पेड़ पर ही मौत हो गई। घंटों बाद परिजनों ने खोजा तो शव पेड़ पर अटका मिला। पुल #MuzaffarpurNews,#BiharAccident,#TadTreeDeath

Bihar Weather बिहार के लोगों को बड़ी राहत! अब नहीं होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज | साथ में ALERT

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है, जिस #BiharWeather,#MonsoonUpdate,#PatnaWeather