

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 26 जनवरी को दर्जनों जगहों पर छात्रों एवं अन्य पूजा समिति की ओर से सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।
- Advertisement -
- Advertisement -
शुक्रवार को सुपौल बाजार में प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकला गया, जो हाटगाछी, पुराना थाना चौक,सुपौल रामनगर,पोस्ट ऑफिस चौक, मास्टर चौक, पुल घाट,सिनेमा रोड से गुजरते हुए शहीद भगत सिंह स्मारक तक पहुंची पुनः वापस लौट कर जुलूस विभिन्न अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची, जहां प्रतिमा को जल में प्रवाह किया गया।
- Advertisement -
इस दौरान विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों एवं शांति समिति सदस्यगण पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर विसर्जन जुलूस समापन करने में सहयोग करते देखे गए।
- Advertisement -




