spot_img

दरभंगा के जाले बाबा मानेश्वरनाथ मंदिर परिसर में नवाह धुन में बरस रही भक्ति की रसधार

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बीच जाले के धार्मिक एवं पौराणिक स्थल मनामदेव गांव स्थित बाबा मनेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में बीते 1 जनवरी से आयोजित नवाह पारायण यज्ञ जारी है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में साधु संत साधक यज्ञ स्थल पर पहुंच चुके हैं।

मानस मर्मज्ञ बाबा रामचंद्र दास एवम स्थानीय आधा दर्जन से अधिक प्रवचन कर्ता किए गए प्रवचन के शब्दों के  धर्मधारा में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। आयोजित इस नवाह पारायण यज्ञ में सीमावर्ती नेपाल राष्ट्र से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: अपराधगर्द उड़ा रहे बारूदी गर्दा... सरेराह युवक को मारी गोली, पढ़िए वर्चस्व की लड़ाई में कैसे हुई यह Firing incident?

वहीं, मंदिर समिति की ओर से अनवरत भंडारा चल रहा है। इस भंडारा में सैकड़ों की संख्या में भोजन कर तृप्ति प्राप्त कर रहे हैं। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस वर्ष भी बाबा मानेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एवं यज्ञ में आए श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: शास्त्री-आचार्य के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म की Good News संस्कृत विश्वविद्यालय ने बढ़ाई अंतिम तिथि, अब 22 अप्रैल तक करें आवेदन

भीषण ठंडी के बीच जगह जगह धूनी आयोजित किया गया है। कई अनाम श्रद्धालु अपने स्तर से कंबल की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के टेंट में वितरण कर रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड शीतलहर के बीच आयोजित इस नवाह पारायन यज्ञ निराली लगती है। एक ओर जहां हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा है दूसरी ओर सीताराम नाम धुन पर साधु साधु श्रद्धालु नाच गाकर बड़ा ही मनोरम दृश्य उपस्थित कर रहा है।

यज्ञ समिति के प्रमुख पंचायत के सरपंच नथुनी दास ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से जहां इस स्थल पर किसी भी तरह के यज्ञ सामग्री की कोई कमी नहीं है। श्रद्धालु एवम दानदाता यहां अनवरत खाद्य सामग्री एवम अन्य सामग्री कंबल अनवरत आपूर्ती कर रहे हैं। पता ही नहीं चलता यह सामग्री किस स्थल से और कौन भेजा है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: जगदीशपुर महायज्ञ: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, श्रीमद्भागवत कथा से भक्ति में लीन भागलपुर

Jagdishpur Mahayagya: भागलपुर का जगदीशपुर इन दिनों भक्ति के रंग में सराबोर है। श्री...

Darbhaga News: घनश्यामपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार, संवेदनशील गांवों पर विशेष फोकस

टीबी मुक्त भारत: भारत को क्षय रोग से निजात दिलाने की मुहिम अब गांवों...

Bhagalpur News: नाथनगर में भीषण Gas Crisis! साईं बाबा गैस एजेंसी की मनमानी से भड़के उपभोक्ता, SDO से की शिकायत

Gas Crisis: भागलपुर के नाथनगर इलाके में इन दिनों गैस उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहे...