spot_img

Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का सजायाफ्ता…Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला, मिली श्रवण नायक को 5 साल की सजा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का सजायाफ्ता…बना नायक। जो अब शराब तस्करी का सबसे बड़ा खलनायक बन चुका है।

- Advertisement -

Darbhanga Court News | शराब तस्कर श्रवण नायक को 5 साल की कैद

बुधवार को, Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला आते ही, श्रवण की नायिकी खलनायिकी में बदल गई है। बहेड़ा थाना क्षेत्र वार्ड 14 के रहने वाले शिवजी नायक के पुत्र श्रवण नायक पर शराब तस्करी का दोष सिद्ध हो गया है। Special Judge of Excise Act I, Shriram Jha की अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए श्रवण नायक को पांच साल की कैद दी है।

- Advertisement -

Darbhanga Court News | शराब तस्करों के खिलाफ Special Judge of Excise Act I, Shriram Jha की अदालत का लगातार फैसला…सुखद…तस्करों पर चोट

जानकारी के अनुसार, Special Judge of Excise Act I, Shriram Jha की अदालत लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सजा मुकर्रर कर रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को पांच साल की सजा और 1 लाख अर्थदंड की सजा ने शराब तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े किरदारों के लिए पसीना छूटने की फेहरिस्त को और पुख्ता कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News 7 साल के सत्यम की दर्दनाक मौत: केवटी में मटकोरबा गड्ढे ने ली जान| पढ़िए - मासूम की मां - दादी और बड़ी बहन की दर्दनाक कहानी

Darbhanga Court News | एक लाख रुपए अर्थदंड भी भुगतने की सजा

दरभंगा उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश प्रथम, श्रीराम झा की अदालत ने बहेड़ा के श्रवण नायक को शराब कारोबार के जुर्म में पांच वर्षों का सश्रम कारावास सुनाया है। साथ ही, एक लाख रुपए अर्थदंड भी भुगतने की सजा शामिल है। अर्थदंड की राशि नहीं जमा करने पर शराब तस्कर नायक को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा के सिंहवाड़ा में बड़ा फैसला! अब एक सप्ताह में बनेगा नया ब्लॉक ऑफिस, DM Kaushal का अल्टीमेटम

Darbhanga Court News | स्पेशल पीपी हरेराम साहू ने बताया

इस आदेश की जानकारी देते उत्पाद के स्पेशल पीपी हरेराम साहू ने बताया कि अदालत ने मद्दनिषेध थानाकांड सं.246/22 की सुनवाई पूरी कर अभियुक्त को गत 20 अप्रैल को हीं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) में दोषी घोषित किया था। बुधवार को अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद फैसला पर अंतिम मुहर लगाई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अनहोनी| गए दाह संस्कार में डूबने से हो गई मौत! टीम बुलाने में देरी पर भड़का गुस्सा, NH-27 पर लगा भीषण जाम

Darbhanga Court News | उत्पाद के स्पेशल एपीपी अभय पाठक ने बताया

जहां… उत्पाद के स्पेशल एपीपी अभय पाठक ने बताया कि 19 जुलाई 22 को 9 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। इसका विचारण जीओ वाद सं.10264/22 के तहत न्यायालय में चल रहा था। सजायाफ्ता अभियुक्त नायक घटना समय से हीं जेल में कैद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा महागठबंधन में फूट! दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन झा के खिलाफ RJD ने उतारा उम्मीदवार – कुमार राय| अब 5...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठबंधन के अंदर घमासान तेज हो गया है। राजद ने दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा है, जिससे अब पांच सीटों #BiharMLCElection,#Mahagathbandhan,#RJDvsCongress

बिहार MLC चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा दांव, बताया क्यों जीतेंगे NDA उम्मीदवार!

Bihar MLC Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार सहित सभी एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने 20 साल के विकास का जिक्र कर मतदाताओं स #BiharMLCElection,#NishantKumar,#NDABihar

Bihar University News बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब पढ़ाई के साथ ही मिलेगी नौकरी, इन 7 कोर्सों को मिली मंजूरी ‘...

Bihar University News: बिहार के विश्वविद्यालयों में अब छात्रों को पढ़ाई के साथ अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका मिलेगा। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने 7 नए रोजगारोन्मुखी कोर्सों को मंजूरी दी है, #BiharUniversityNews,#ApprenticeshipCourses,#BiharEducation

Darbhanga Land Fraud दरभंगा में जमीन के नाम पर 26 लाख की ठगी, फिर दूसरे को बेच दी प्रॉपर्टी!पैसे मांगने पर मारपीट और ...

Bihar Land Fraud: दरभंगा में जमीन के नाम पर 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार ने मो. इम्तेयाज अहमद पर आरोप लगाया है कि रकम लेने के बाद जमीन #BiharCrime,#DarbhangaNews,#LandFraud