spot_img

Darbhanga News| हजारी नाथ मंदिर के श्रावणी मेला को मिलेगा राजकीय दर्जा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|दरभंगा स्थित बाबा हजारी नाथ मंदिर के श्रावणी मेला को राजकीय दर्जा मिलेगा। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों के सभी (Shravani fair of Hazari Nath temple of Darbhanga will get state status) प्रकार की सुविधाओं का राज्य सरकार विशेष ध्यान रखेगी। उक्त बातों की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता सह नगर विधायक संजय सरावगी ने दी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिलान्तर्गत बड़ा बाजार स्थित बाबा हजारी नाथ मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। शहर के मध्य में अवस्थित यह महादेव का अति प्राचीन मंदिर है, जहां करीब 500 वर्षो से श्रावणी मेला में दूर-दूर के श्रद्धालु महादेव को जल चढ़ाने आते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी से - क्या करें-क्या न करें

Darbhanga News| दरभंगा डीएम राजीव रौशन की ओर से विभाग को अधियाचना सौंप दी गई है : संजय सरावगी

विधायक श्री सरावगी ने बताया कि गत दिनों उन्होंने  सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व त्री दिलीप जायसवाल से पत्राचार कर मंदिर की महत्ता को देखते हुए यहां लगने वाले श्रावणी मेला का राजकीय दर्जा देकर राशि आवंटन करने की मांग की थी। जिस पर मंत्री श्री जायसवाल ने विभाग के संयुक्त सचिव को जिलाधिकारी दरभंगा से अधियाचना प्राप्त कर इसे राजकीय सूची में शामिल करने आदेश दिया। विधायक श्री सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा डीएम राजीव रौशन की ओर से विभाग को अधियाचना सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुसुम्पटी में उमड़ा आस्था का सैलाब! 7 दिन चलेगा महायज्ञ, जानें क्या-क्या होगा

Darbhanga News| मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेला के लिए राज्य सरकार राशि का आवंटन करेगी

उन्होंने कहा कि मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेला के लिए राज्य सरकार राशि का आवंटन करेगी। मेला के दौरान शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंधन व सभी सुविधाओं की व्यवस्था निर्धारित की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर के मध्य में बागमती नदी के तट पर सदियों से हजार नेत्रों के साथ विराजमान बाबा हजारीनाथ मंदिर का एक अलग पहचान रहा है। श्रावणी मेला के दौरान शिव भक्ति में ओतप्रोत दूर-दूर के हजारों श्रद्धालु यहां महादेव को जल चढ़ाने आते हैं। राजकीय दर्जा मिलने से कांवरियों की सुरक्षा, सफाई समेत अन्य सभी बातों पर खासतौर से ध्यान रखी जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather बिहार की ठंड में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री ! दिवाली के बाद तेजी से बदलेगा मौसम, इस तारीख से लुढ़केगा पारा

Bihar Weather: दिवाली के बाद बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 10 नवंबर से मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में पारा तेजी से गिरेगा। छठ से पहले ठंड बढ़ेगी और सुबह-शाम कोहरे-ओस की#BiharWeather,#MuzaffarpurNews,#WinterIsComing

Bihar Police बिहार पुलिस को मिली नई ताकत! पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में IG के साथ बैठेंगे DIG, कानून-व्यवस्था होगी मजबूत

Bihar Police: बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में IG के साथ DIG की तैनाती को मंजूरी दी है। कुल 20 नए पदों का सृजन कि#BiharPolice,#LawAndOrder,#BiharNews

मोतिहारी में पाकिस्तानी कनेक्शन का बड़ा खुलासा! आधी रात दबिश देकर पुलिस ने दबोचे साइबर ठग, खंगाले जा रहे नेटवर्क

Motihari Cyber Crime: मोतिहारी में साइबर ठगी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस अब इस#MotihariCyberCrime,#BiharPoliceAction,#OnlineFraudArrest

Bihar Clone Check Fraud बिहार में 23 दिन, 56 क्लोन चेक: बेल्ट्रॉन के खाते से 2.72 करोड़ गायब, ऐसे हुई हाईटेक ठगी!

Bihar Clone Check Fraud: बेल्ट्रॉन के खाते से 2.72 करोड़ रुपये की हाईटेक क्लोन चेक ठगी का मामला सामने आया है। महज 23 दिन में 56 चेक से पैसे उड़ाए गए। पटना पुलिस कानपुर और नागपुर में जां#BiharCrime,#CloneCheckFraud,#PatnaPolice