back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

Darbhanga News : सिंहवाड़ा मनरेगा कार्यालय जलजमाव में, माधोपुर हाट पर नहीं डाली गई मिट्‌टी, निदान को खेमस का अल्टीमेटम, धरना-प्रदर्शन के बाद करेंगे उग्र आंदोलन

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा। माधोपुर हाट पर जलजमाव की समस्या के निदान और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मनरेगा कार्यालय पर आठ सूत्री मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन भाकपा माले और खेमस के बैनर तले सोमवार को किया गया (Singhwada MNREGA office in water logging)।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नाबालिग का अपहरण और जबरन शादी, जानें पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला... Darbhanga में अपराधियों के लिए एक सबक!

 

- Advertisement -

माले अंचल सचिव सुरेंद्र पासवान ने कहा
मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने से जाॅब कार्ड शोभा की वस्तु बनकर रह गई। मनरेगा योजना के तहत माधोपुर हाट पर मिट्टी भराई व जलजमाव की समस्या का निदान शीघ्र नहीं किया गया तो पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन करेगी।

- Advertisement -

खेमस नेता रामबाबू साह ने कहा
डबल इंजन की सरकार में अफसर की मनमानी चरम पर है।पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार लगातार बढ रहा है।माधोपुर सरकारी हाट से राजस्व वसूली के बाद भी सौन्दर्यीकरण की दिशा में प्रशासनिक व्यवस्था विफल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बाजार के बीच फटा सिलेंडर, धमाके से मची भगदड़, कई लोग गंभीर, पढ़िए भीषण धमाका, 30 फीट हवा में उछल गया सिलेंडर !

उप मुखिया संतोष पंडित ने कहा
बरसात से पहले मिट्टी भराई कार्य नहीं हुआ तो प्रोग्राम पदाधिकारी व अभियंता के खिलाफ आक्रोश मार्च के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अभियंता से प्राप्त आश्वासन के बाद धरना को समाप्त किया गया है। मौके पर मनोज दास, लाल बाबू महतो, श्याम यादव, मिश्री लाल यादव, प्रमोद भगत सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: ग्रहों के शुभ संयोग से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal: चैत्र कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के उपरांत प्रतिपदा के शुभ आगमन...

आज का पंचांग: 19 मार्च 2026, चैत्र अमावस्या उपरांत कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस का अपना महत्व होता है और जब बात धर्म-कर्म...

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक कहानी?

Dhurandhar: The Revenge: रणवीर सिंह की दहाड़, क्या है बदला लेने की ये खौफनाक...

Dhurandhar: The Revenge News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पढ़ें पूरा रिव्यू और जानें क्यों है यह ‘मस्ट वॉच’ फिल्म!

Dhurandhar: The Revenge: सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज'...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें