back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण आग, गांव नींद में और Fire Accident… 4 परिवार खुले आसमान के नीचे, मवेशियों की भी जलकर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Fire Accident: सिंहवाड़ा से बड़ी खबर, जहां आग की लपटों ने ऐसा तांडव मचाया कि चार परिवारों की खुशियों की दुनिया पल भर में राख के ढेर में तब्दील हो गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह की है, जब पूरा गांव नींद में था और अचानक चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -

Fire Accident में क्या-क्या हुआ स्वाहा?

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिंहवाड़ा प्रखंड के हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कनौर गांव की है। शुक्रवार की सुबह जब लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया था। इस भयानक अग्निकांड में चार घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण आग, गांव नींद में और Fire Accident... 4 परिवार खुले आसमान के नीचे, मवेशियों की भी जलकर मौतग्रामीणों ने अपनी जान पर खेलकर किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस घटना में स्वर्गीय कुशेश्वर ठाकुर की पत्नी राजकुमारी देवी, शंभू शर्मा, राजेश्वर शर्मा और संजय शर्मा के घर पूरी तरह जल गए। घर में रखा अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात और अन्य कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया।

- Advertisement -

मवेशियों की भी हुई दर्दनाक मौत

पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग ने सिर्फ उनके आशियाने ही नहीं छीने, बल्कि उनकी आजीविका का साधन भी छीन लिया।Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण आग, गांव नींद में और Fire Accident... 4 परिवार खुले आसमान के नीचे, मवेशियों की भी जलकर मौतइस हादसे में घर में बंधे दो मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। इसके अलावा, खेती के काम आने वाले तीन पंपिंग सेट भी जलकर नष्ट हो गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Smart City: क्या दरभंगा बनेगा स्मार्ट सिटी? Delhi में मुलाकात और शहर की उम्मीदों को पंख... पढ़िए एयरपोर्ट, एम्स, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और कई विश्वविद्यालयों में सजेगा Smart City का ताज

प्रशासन को दी गई सूचना

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पूर्व मुखिया अनवर अली ने बताया कि इस दुखद घटना की जानकारी अंचलाधिकारी नेहा कुमारी को दे दी गई है और पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी मुआवजे की मांग की गई है। इस अग्निकांड के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अरमान का भयंकर गुस्सा और अभिरा के अतीत का दर्दनाक खुलासा!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता...

Hardik Pandya विवाद: होटल के प्रतिबंधित एरिया में गर्लफ्रेंड संग वीडियो ने मचाया बवाल!

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट के 'रॉकस्टार' हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं,...

Araria News: अररिया में ‘Araria Doctor Slap’ से हड़कंप, ADM के थप्पड़ कांड से स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Araria Doctor Slap: कभी-कभी एक चिंगारी पूरे जंगल को आग लगा देती है, कुछ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें