back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

सिंहवाड़ा में शिक्षकों का ऐलान, होलिका के दिन दहन करेंगे सीएम का पुतला,नहीं मनाएंगें होली

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

सिंहवाडा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शिक्षकों की हड़ताल जारी है। हठ यही है, जब तक सरकार मांगों पर विचार नहीं करेगा, आंदोलन पर डटे रहेंगे। साथ ही सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई तेज करते हुए सीएम नीतीश कुमार का पुतला ही नहीं फूंकेंगे इस बार होली का पर्व भी नहीं मनाएंगें। इसी के तहत बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के नियोजित शिक्षक होलिका दहन के दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Border से Singhwara में चल रही थी शराब की सप्लाई! Simri Police ने खोली तस्करी की चेन, 3 Inter-District Smugglers-Delivery Boy समेत 4 गिरफ्तार

संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रणय कुमार मिश्र की अध्यक्षता व सचिव समता कुमारी के संचालन में शनिवार को आयोजित बैठक में निर्णय किया गया, शिक्षकों को समान काम समान वेतन व राज्यकर्मी घोषित करें। ऐसा नहीं करने के खिलाफ शिक्षकों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन नहीं करने का निर्णय किया।

प्रतिशोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करने का फैसला करते हुए आंदोलनकारी शिक्षकों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा, इस बार हड़ताली शिक्षक होली नहीं मनाएंगे। हमलोगों की होली नहीं मनेगी तो राज्य सरकार का आने वाला दीपावली नहीं मनेगा। कहा, हमारी मांगें सरकार नहीं मानती हैं तो यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास....जब काम में आएगी फुर्ती! 21 अप्रैल को हुआ था एग्रीमेंट, लेकिन ₹335 की योजना की धीमी रफ्तार! निर्माण एजेंसी की सुस्ती – ‘अब बर्दाश्त नहीं!’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड व दिल्ली चुनाव से सबक लेने की जरुरत है। जिस चट्टानी एकता के साथ अभी तक हमलोग एक जुट हैं। आने वाले समय में बे हतर परिणाम मिलेगा।

मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष संजीत कुमार राय, इरशाद एलाही, मोजाहीदुल इस्लाम, एजाज अहमद, अमित कुमार पाण्डेय, अन्नपूर्णा कुमारी, अशेश्वर ठाकुर, रामानंद पासवान, रामजीवन राम, जफीर अहमद, अकरम प्रवेज, शमीम प्रवेज, रामाशंकर प्रसाद गौतम, सौरभ सिंह, संजीव कुमार, विकास पाठक, चंदेश्वर महतो समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur में गांजा बेचते पकड़ी गईं थीं Darbhanga के Singhwara की 3 महिलाएं, गवाही देने नहीं नहीं पहुंचे पुलिस के 8 अधिकारी, अब 7...

न्यायिक विफलता, गांजा तस्करी, और पुलिस लापरवाही से जुड़ी ये खबर मुजफ्फरपुर से है...

Bihar School News: BIHAR के 5971 स्कूलों को मिलेंगे नए प्रधानाध्यापक, जानिए कब से होगी पोस्टिंग

सकारात्मक बदलाव, शिक्षा सुधार और सरकारी पहल। ये भविष्य की आशा, समस्या का समाधान,...

नीतीश बाबू तोरे जिला मत्स्य पदाधिकारी दारूबाज रे…मंत्री, DM के सामने Supaul में ‘Breath analyzer Test’

DM के सामने नशे में पहुंचा अफसर! सुपौल में मछुआरा दिवस पर शर्मनाक घटना,...

PATNA Veterinary College में क्रिकेट खेल के दौरान हिंसा! छात्र को गोली मारी, बवाल! छात्रों का हंगामा और अनिश्चितकालीन हड़ताल

पटना वेटरनरी कॉलेज में क्रिकेट खेलते वक्त चली गोली! छात्र घायल, कैंपस में हड़कंप।छात्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें