spot_img

Darbhanga BIG News: सिंहवाड़ा नगर पंचायत में सड़क अतिक्रमण विवाद में बवाल, महिलाओं ने कपड़े फाड़ी, पुलिस पर हमला, बदसलूकी, 5 गिरफ्तार, पढ़िए लालपुर चौक का फसाद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में सड़क अतिक्रमण के एक पुराने विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, अतरबेल भरवाड़ा पथ की सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी भूमि विवाद की सूचना पर सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम जैसे ही मामले को शांत कराने लगी, एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विवाद कर रही महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और अपशब्दों का प्रयोग किया।

- Advertisement -

यह भूमि विवाद लालपुर चौक के उत्तर सरकारी जमीन को लेकर शंकर भगत और दिग्विजय पांडे के बीच पुराना चल रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसके बाद दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: मेमू ट्रेन की खुशखबरी - Darbhanga - Raxaul - Muzaffurpur नरकटियागंज और सिकटा को मिली नई सौगात, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा,

पुलिस पर हमला और पुलिस से बदसलूकी

सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि दिग्विजय पांडे की ओर से सूचना मिली थी कि उनकी झोपड़ी का टाट उखाड़कर दूसरे पक्ष के लोग अंदर रखा सामान ले गए हैं। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। यहां तक कि आरोपी महिलाओं ने कपड़े फाड़कर पुलिस को फंसाने की धमकी भी दी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। मौके से पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद थाना पर तीन महिलाओं ने आकर फिर से हंगामा शुरू कर दिया। महिला सिपाही की मदद से तीनों महिलाओं को संरक्षण में लिया गया। इस बीच एक महिला शौच के बहाने महिला सिपाही के संरक्षण से फरार हो गई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, दिग्विजय पांडे पक्ष के आवेदन के आलोक में भी एक एफआईआर दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार, फूलबाबू भगत, मंजू देवी और सीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को जुवेनाइल में उपस्थित कराया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda University News: नालंदा विश्वविद्यालय की नीदरलैंड यूनिवर्सिटी से ऐतिहासिक MoU, छात्रों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

नालंदा विश्वविद्यालय: बिहार के राजगीर स्थित प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय ने नीदरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ...

लालू यादव हत्याकांड: STF ने दबोचा फरार मुख्य शूटर शिवम, गया से हुई गिरफ्तारी

लालू यादव हत्याकांड: बिहार के चर्चित बालू कारोबारी देवराज कुमार उर्फ लालू यादव की...