spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के फिर से बने डॉ. प्रेम चंद्र प्रसाद प्रभारी, मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का पूर्णकालिक प्रभार

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थापित डाक्टर प्रेम चन्द्र प्रसाद को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी पद पर तैनात किया गया है। देशज टाइम्स ने जब यह खबर आज से पूर्व 21 जून को प्रकाशित कर दिया था तो स्थानीय स्तर पर लोगों की भिन्न-भिन्न प्रतिक्रिया सामने आने लगी थी। यहां तक कि खबर को गलत ठहराने की प्रवृत्ति के साथ लोगों का लगातार फोन देशज टाइम्स के कार्यालय में आता रहा, लेकिन देशज टाइम्स जो लिखता है, वही सच है, आज यह फिर सिंहवाड़ावासियों के लिए साबित हो गया।

- Advertisement -

पढ़ लीजिए यह खबर : दरभंगा के सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी बनकर फिर लौटे डॉ. प्रेमचंद प्रसाद, लोगों में खुशी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 24 दिन बाद लौटी युवती का सनसनीखेज आरोप- अपहरण कर नेपाल ले गए, देह व्यापार में धकेलने की कोशिश!

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने इस आशय का पत्र निर्गत कर अस्पताल में स्वास्थ्य इकाईयों में कार्यरत पदाधिकारी कर्मचारियों का वेतनादि का आहरण अगले आदेश तक नियमानुसार करने को कहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! सोमवार सुबह 3 घंटे बत्ती गुल, इन इलाकों में रहेगा असर

जानकारी के अनुसार, दो माह से स्थाई चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति को लेकर सिंहवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में असमंजस की स्थिति थी। डॉ. प्रेम चंद्र प्रसाद का स्थानांतरण हरिहरपुर पीएचसी में होने के बाद पुनः वापस चिकित्सक के रूप में किया गया था।

पढ़ लीजिए यह खबर : दरभंगा के सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी बनकर फिर लौटे डॉ. प्रेमचंद प्रसाद, लोगों में खुशी

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU में भारत की विदेश नीति पर JNU प्रोफेसर का बड़ा खुलासा! 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के साथ वैश्विक शक्ति बनता भारत

हरिहरपुर के डाक्टर कश्यप को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर तैनाती के बाद से ही वे अवकाश पर चले गये थे। इसको लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न के बाद डॉ. संजय पासवान को प्रशासनिक प्रभार की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पद पर दूसरी बार डॉ. प्रेम चंद्र प्रसाद की तैनाती के बाद अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime