back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा सिंहवाड़ा के शंकरपुर में ईडी की छापेमारी, बिहार सकते में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा सिंहवाड़ा के शंकरपुर में ईडी की छापेमारी, बिहार सकते मेंसिंहवाड़ा, देशज टाइम्स न्यूज। सिंहवाड़ा क शंकरपुर मं ईडी पहुंची है। यहां छापेमारी हो रही है। वैसे यह छापेमारी  बिहार के दो शहरों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ कार्रवाई के तहत चल रही है। यह छापेमारी सिंहवाड़ा प्रखंड के शंकरपुर स्थित पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला सचिव मो. सनाउल्लाह के आवास पर चल रही है।

- Advertisement -

पटना से पहुंची ईडी की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। गुरुवार को अचानक पहुंची टीम के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने पूरे आवासीय परिसर को चारों तरफ से घेर रखा है। किसी को भी घर के आसपास जाने की इजाजत नहीं है। घर में ईडी के अधिकारी लगातार जांच कर रहे हैं। इस दौरान घर में कौन-कौन हैं, इस बारे में भी जानकारी साफ नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

यह कार्रवाई पूर्णिया और दरभंगा में हो रही है। दरभंगा में ED की छापेमारी PFI के जिला सचिव सनाउल्लाह के घर हो रही है। मामला NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: क्रिकेट का मैदान बना रणक्षेत्र, मामूली विवाद में चलीं चाकू, 3 युवक खून से लथपथ होकर DMCH रेफर

ईडी की टीम  सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर में छापेमारी कर रही है. दूसरी तरफ पूर्णिया में शहर के सहायक खजांची थाना के राजा बाड़ी में पीएफआई के प्रदेश कार्यालय में ईडी की छापेमारी चल रही है। गुरुवार की सुबह 7:30 बजे से ही ईडी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के चार अधिकारी पटना से आए हैं और सुबह से ही पीएफआई के कार्यालय में जांच पड़ताल कर रहे हैं।NRC-CAA के विरोध में फंडिंग से जुड़ा सिंहवाड़ा के शंकरपुर में ईडी की छापेमारी, बिहार सकते में

बीच-बीच में ईडी के अधिकारी पीएफआई के लोगों को अंदर बुलवा कर उनसे पूछताछ भी कर रहे हैं. ईडी छापेमारी की सूचना मिलते ही कार्यालय के सामने स्थानीय लोगों और पीएफआई के सदस्यों की भीड़ लग गई है।

मौके पर खजांची हाट और सहायक खजांची थाना की पुलिस भी मौजूद है. किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है. बहरहाल छापेमारी में क्या निकल कर सामने आता है यह तो अधिकारियों से बात करने के बाद ही पता चलेगा. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, देश में जारी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर ही पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की सक्रियता सामने आई है और इस पर जांच एजेंसियों का शिंकजा कसता जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसियां देश में नागरिकता विरोधी (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के विरोध और अन्य मामलों को भड़काने के कथित आरोपों पर पीएफआई के लिंक की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें