back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सिमरी में अवैध रिश्ते में पति ने कर डाला अपनी पत्नी का खून

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। इश्क और सेक्स की चाहत को परवान पर चढ़ाता एक नहीं तीन बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को तालाब में फेंक दिया। मामला, सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी का है जहां अवैध संबंध ने ऐसे तार बुने खुद का ही परिवार खून से लथपथ हो गया। पति और पत्नी (Husband put his wife’s blood in an illegal relationship in Simri) के रिश्ते टूट गए और अवैध बीज ने उन तीन मासूमों की जिंदगी तबाह कर दी। उससे उसकी मां को छीन लिया। अब पिता का साया भी सलाखों में बीतेगा।

- Advertisement -

इतना ही नहीं इस सेक्स की चाहत में पगलाया पति पत्नी की हत्या कर शव को तालाब में कुंभी के फेंक कर फरार भी है। इस पति रूपी दरिंदे को यह भी नहीं मालूम पुलिस उसके पीछे पड़ चुकी है। और, इधर, मृतका के तीन बच्चे कोहराम मचा रहे हैं तो गांव में फैली सनसनी की हवा दूषित मानसिकता की गवाही दे रहा है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -

सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में तीन बच्चे की माँ की हत्या कर शव तालाब के कुंभी के बीच फेंक कर पति फरार हो गया। बताया जाता है अवैध संबंध के चक्कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्या होगा सरकार का अगला कदम?

ग्रामीणों ने शव कुंभी के बीच पानी उपलाते हुए देख कर सिमरी थाना की पुलिस को दिया। पुलिस के समक्ष शव को तालाब से निकाल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

इस मामले में मृतका पिता रामबाबू साहनी ने अपने ही दामाद पर दूसरी लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध के चक्कर में हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के तीन बच्चे है और वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी जबकि उसका पति राजमिस्त्री का काम किया करता है।

मृतका की मां सोनिया देवी ने बताया कि 2015 में सरिता की शादी हुई थी। इसके बाद दो लड़के अंकित (07) एवं प्रिंस (06) और एक लड़की संध्या (04) का जन्म हुआ। घर का खर्च बढ़ने के कारण सरिता अपने राजमिस्त्री पति रघुवीर सहनी के साथ ही मजदूरी करने लगी थी।

सरिता की छोटी बहन गीता देवी ने बताया कि इसी बीच जीजा रघुवीर को एक दूसरी लड़की पसंद आ गई। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar -Rabri Devi की नोक झोंक पर JDU की होली की सियासी पिचकारी... कहा- 'देवर-भौजाई का मामला है, तीसरा कोई न बोले'....

इस दौरान रघुवीर ने मारपीट करने के बाद जैकेट की डोरी से पत्नी सरिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के बगल के पोखर में फेंक दिया। गीता देवी ने बताया कि इस बात की जानकारी घर में मौजूद सरिता के बेटे अंकित ने दी है। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद रघुवीर ने अगल-बगल के लोगों और मायके के रिश्तेदारों को सरिता के किसी लड़के के साथ भाग जाने की बात बताकर खुद पटना भाग गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News: दरभंगा न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला, बार एसोसिएशन के खाते में जमा होंगे हजारों रुपए

उधर, डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सरिता के मायके पक्ष के परिजन चीत्कार मारकर विलाप करने लगे। हायाघाट के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी सरिता के पिता रामबाबू सहनी और मां सोनिया देवी ने रोते-बिलखते बताया कि दूसरी लड़की के चक्कर में दामाद ने ही मेरी बेटी की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि 2015 में सरिता की शादी हुई थी। इसके बाद दो लड़के अंकित (07) एवं प्रिंस (06) और एक लड़की संध्या (04) का जन्म हुआ। घर का खर्च बढ़ने के कारण सरिता अपने राजमिस्त्री पति रघुवीर सहनी के साथ ही मजदूरी करने लगी।

सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि गांव के तालाब में एक महिला का शव पाया गया है। मृतका के गले पर जख्म के निशान मिले है। मृतका के परिजन पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मैनुअल बनाम ऑटोमेटिक कार: जानें आपके लिए कौन सा बेहतर विकल्प?

आज के तेजी से बदलते ऑटोमोबाइल बाजार में, नई गाड़ी खरीदते समय सबसे महत्वपूर्ण...

Karisma Kapoor से तलाक के बाद भी खत्म नहीं हुई मुश्किलें: संपत्ति विवाद में आया नया मोड़!

Karisma Kapoor News: बॉलीवुड की हसीना करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स पति संजय कपूर...

साल 2026: कब और कहाँ दिखेंगे Grahan 2026 Dates?

Grahan 2026 Dates: साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें सूर्य...

आज का राशिफल: त्रिग्रही योग का प्रभाव और ग्रहों की चाल

ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रह-नक्षत्रों की चाल का गहन विश्लेषण हमें अपने जीवन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें