मई,18,2024
spot_img

सिंहवाड़ा में अमृत महोत्सव पर जागरूक बनने की सीख : अपर न्यायाधीश जावेद आलम ने कहा-समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ और त्वरित न्याय पहुंचाकर लोगों में विश्वास जगाना ही हमारा मकसद

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां अमृत महोत्सव के तहत प्रखंड कार्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अपर न्यायधीश जावेद आलम ने किया। उन्होंने कहा, न्यायपालिका आपके अधिकार व कर्तव्य को लेकर हमेशा प्रयत्नशील है। सुलभ व त्वरित न्याय समाज के अंतिम व्यक्ति को देकर आम लोगों में विश्वास जागृत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, विषम परिस्थित में भी विधिक जागरूकता आपकी समस्या निदान को तत्पर है। भारतीय संस्कृति में नि:शुल्क कानूनी सलाह के कारण पंच परमेश्वर की परंपरा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर अधिकांश लोग न्यायालय की जटिल प्रक्रिया से दूर होने के कारण कानून की जद में आ जाते हैं।

चार करोड़ पेंडिंग के बाद भी दो करोड़ नए मामले कोर्ट में यथावत हैं। सभी को न्याय के प्रति सजग होने के साथ आपसी विवाद को कम करने की आवश्यकता है। अमेरिका में दस लाख की आबादी पर जज की नियुक्ति है। भारत में इस दिशा में कोई बदलाव नही होना चिंता का विषय है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने कहा

आम लोगों में नि: शुल्क विधिक सहायता, अपराध पीड़ित को मुआवजा, बाल व महिला अपराध पर नियंत्रण, नागरिक एवं शिक्षा का अधिकार पर विस्तृत चर्चा कर अहिंसक वातावरण से बचने की सलाह दी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने कहा, आजादी के 75वर्ष में बेहतर सुन्दर व शिक्षित समाज का संकल्प लेकर कानून की जटिल प्रक्रिया से बचाव करें। महात्मा गांधी ने कहा था अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाकर जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।

अंचलाधिकारी चौधरी बसंत कुमार सिंह ने कहा

आम जनता में कानून के प्रति जो भ्रांतिया है उसको कम करने को लेकर प्रशासनिक व सामाजिक जागरूकता की जरूरत है। समाज को संवेदनशील होने से समय पर त्वरित न्याय मिल सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन कर प्रधानाध्यापक डा.अशोक कुमार व पीएलभी संतोष ठाकुर ने आगत अतिथि का स्वागत किया। मौके पर पंचायतीराज पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद, पैनल अधिवक्ता वीणा देवी, कुमारी सपना पीएलभी रूपेश कुमार निराला, विनोद राम, विक्की कुमार, संतोष कुमार व अभियंता अजीत चौबे, मनोज चौधरी, एजाज अहमद गुड्डू, आरिफ अंसारी, लाल पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें