मई,14,2024
spot_img

जैविक खेती से उन्नत पैदावार के गुर सीख किस्मत चमकाएंगें सिंहवाड़ा के हलधर

spot_img
spot_img
spot_img
जैविक खेती से उन्नत पैदावार के गुर सीख किस्मत चमकाएंगें सिंहवाड़ा के हलधर
जैविक खेती से उन्नत पैदावार के गुर सीख किस्मत चमकाएंगें सिंहवाड़ा के हलधर

सिंहवाड़ा देशज टाइम्स। सिंहवाड़ा के हलधरों ने जैविक खाद व खेती से किस्मत चमकाने के गुर सीखे। किसानों ने जाना, कैसे मिट्टी जांच, जैविक खेती को अपनाकर उन्नत पैदावार संभव है। सोमवार को मनिकौली स्थित मनरेगा भवन परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में इलाके भर से जुे किसानों को परंपरागत कृषि छोड़कर आधुनिक तरीके से बेहतर उपजा कैसे करें इसपर कृषि विशेषज्ञों ने विस्तारित जानकारी दी।

वहीं, कृषि विकास योजना से जुड़े कृषक समूह के सदस्यों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देते पीकेवीवाई के राष्ट्रीय प्रभारी शील बायोटेक लिमिटेड नई दिल्ली के डॉ. जेपी शर्मा ने बताया, प्रदेश समेत कई राज्यों के किसान जैविक खेती अपनाकर बेहतर खेती कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, साठ जिलों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए बने किसान समूह इसके गवाह हैं, जहां के किसानों ने प्रशिक्षण पा कर भारत सरकार के जिला उद्यान विभाग से फंड लेकर जैविक बीज उपलब्ध कराने से लेकर एलएचपीपी बनाने की ओर अग्रसर हैं। इसके तहत किसानों के बीच ड्रम वितरण करने, मिट्टी की जांच उद्यान विभाग की ओर से करते हुए जैविक खेती का निर्धारण किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| रजनीश...पिता को मुखाग्नि देकर...देह में उतरी धारण किए....फिर भी महापर्व की फिकर...सलाम है...

पंसस संजय कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता व पीकेवीवाई के जिला प्रभारी मंकेश्वर पांडेय के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में श्री शर्मा ने बताया, सिंहवाड़ा, जाले व केवटी प्रखंड में तीन वर्ष के भीतर दो सौ हेक्टेयर में जैविक खेती का लक्ष्य है। जिले में दस समूह गठित कर 298 कृषकों को जोड़ा गया है। इनके बीच  जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम का लगातार आयोजन हो रहा है। बीज सहित अन्य जैविक सामग्रियों का वितरण किसानों के बीच जिला उद्यान विभाग से करते हुए उन्हें विस्तारित जानकारी दी जा रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र जाले के वैज्ञानिक डॉ. एपी राकेश ने कहा, आज अधिकांश किसान रासायनिक खेती कर रहे हैं। इससे किसानों की आमदनी लगातार घट रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, ऐसे में, जैविक खेती ही एकमात्र विकल्प है। मिश्रित हरी खाद का प्रयोग करके जमीन का जैविक कार्बन बढ़ाकर हम सरल तरीके से ज्यादा पैदावार कर सकते हैं बस जरूरत है भूमि को जैविक तरीके से तैयार कर उसमें सही बीज, भूमि की ताकत बढ़ाने, कीटों को जैविक तरीके से नियंत्रित करने व फसल प्रसंस्करण की सही जानकारी लेने की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| गौड़ाबौराम में करीब एक घंटे तक...रूका...क्या हुआ...?

प्रशिक्षण के दौरान वार्ड सदस्य सुखदेव यादव,राकेश यादव,ललन भगत,जयप्रकाश आर्य,सुमंथ यादव, उमेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, महेश्वर प्रसाद, पुलकित यादव, मंजू देवी, संजू देवी ,मीणा देवी,किरण देवी, राजनंदन यादव, मुनींद्र ठाकुर ,भरत प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।जैविक खेती से उन्नत पैदावार के गुर सीख किस्मत चमकाएंगें सिंहवाड़ा के हलधरजैविक खेती से उन्नत पैदावार के गुर सीख किस्मत चमकाएंगें सिंहवाड़ा के हलधर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| गौड़ाबौराम में घुमती घड़ी की सूई के साथ दिखा How Is The Josh

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें