

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा के भरवाड़ा इलाके के घोड़दौड़ में मॉब लिंचिंग की घटना में एक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। कपड़ा व्यवसायी नंदू यादव के 38 वर्षीय पुत्र मनोज यादव की भरवाड़ा में ही कपड़ा की दुकान है। बताया जाता है, अपराधी आराम से घर में घुसकर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, घटना के कारणों को लेकर स्थानीय पुलिस अभी उलझी हुई है। परिजन कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। पुलिस के अनुसार, कपड़ा व्यवसायी की लाठी व डंडे से पीट-पीटकर हत्या के दौरान मनोज ने काफी शोर मचाया लेकिन घर के बगल में शादी के कारण अपराधियों ने आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए। सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- Advertisement -



