मई,14,2024
spot_img

नहीं रहे भराठी के समाजसेवी RJD नेता पूर्व 20 सूत्रीअध्यक्ष प्रशांत सिंह पन्ना,पूरा सिंहवाड़ा शोक में

spot_img
spot_img
spot_img
नहीं रहे भराठी के समाजसेवी RJD नेता पूर्व 20 सूत्रीअध्यक्ष प्रशांत सिंह पन्ना, पूरा सिंहवाड़ा शोक में
नहीं रहे भराठी के समाजसेवी RJD नेता पूर्व 20 सूत्रीअध्यक्ष प्रशांत सिंह पन्ना, पूरा सिंहवाड़ा शोक में

सिंहवाड़ा, देशज न्यूज। हर कोई आज मर्माहत है। हर किसी की आंखें नम हैं। सिंहवाड़ा स्तब्ध है। शुक्रवार की सुबह एक दु:खद घड़ी के साथ आया। भराठी के समाजसेवी, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष प्रशांत सिंह पन्ना का निधन हो गया। यह खबर शुक्रवार को पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। निधन से हर कोई शोकाकुल है।

सामाजिक सरोकार के साथ राष्ट्रीय जनता दल के मजबूत स्तंभ पन्ना जी का बिहार की राजनीति में अलग पहचान थी। अचानक महाप्रायण की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हर कोई पीड़ा में डूब गया। गहरी संवेदना व्यक्त करने वालों के पास शब्द कम पड़ गए। वहीं उनके पैतृक गांव भराठी में अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।

राज्य खाद्य आयोग के पूर्व चेयरमैन मो.अताकरीम, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, पूर्व उप प्रमुख एजाज अतहर, डॉ. एसके सिंह, मुखिया महबूब आलम मिस्टर,सना खान, दीपक सिंह मन्नू, गजेंद्र सिंह, विकास सिंह, अखिलेश सिंह, रामाशंकर गौतम, विकास पाठक ने पैतृक आवास भराठी पहुंचकर शोक संतत्प परिवार को ढ़ांढस बंधा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Public School News | 10वीं की रिजल्ट में 54 छात्रों को 90% से अधिक Marks, 7 छात्र National Topper की List में

वहीं, एचडीएफसी बैंक में कार्यरत पन्ना जी के एकलौते पुत्र झुनझुन की आंखें नम थी। उन्हें सहारा देकर लोग ढांढस बढा रहे थे। सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, विधायक डॉ. फराज फातमी, अधिवक्ता डॉ. पवन चौधरी, अमजद अब्बास, विनीत नन्हे, अखिलेश सिंह, गुलाम हुसैन चीना, पूर्व मुखिया कुर्बान अली, असगर अली ने हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। वहीं, भराठी समेत संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन से सभी स्तब्ध, मर्माहत हैं।

नहीं रहे भराठी के समाजसेवी RJD नेता पूर्व 20 सूत्रीअध्यक्ष प्रशांत सिंह पन्ना,पूरा सिंहवाड़ा शोक मेंनहीं रहे भराठी के समाजसेवी RJD नेता पूर्व 20 सूत्रीअध्यक्ष प्रशांत सिंह पन्ना, पूरा सिंहवाड़ा शोक में

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| स्नेहा, विपुल, पाणिनी, खुशबू, ऋृचा, शुभम, आरती, राजेश, गुलशन...मन में लोकतंत्र का सम्मान, पहली बार मतदान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें