back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, दस लाख के छड़ पुलिस के सामने से ट्रक पर लादकर ले उड़े

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिंहवाड़ा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मामला सिमरी थाना से जुड़ा है जहां, सिमरी में भवन निर्माण गोदाम के शटर का ताला तोड़कर अपराधियों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है। करीब दस लाख के सरिया की चोरी करते अपराधियों ने व्यवसायियों को दहशत में डाल दिया है। वहीं, ट्रक से आए अपराधियों ने जाते-जाते सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे व्यवसायी संघ काफी आक्रोशित है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सिमरी थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री चौक पर
भवन निर्माण सामग्री गोदाम के शटर का ताला तोड़ कर 15 टन सरिया (छड़) ट्रक पर लोड कर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पथ अवस्थित न्यू सिंहा इन्ट्रप्राइजेज में चार की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों की फुटेज कैमरे में कैद है। रात दो बजे प्रतिष्ठान संचालक गोविंद कुमार को अपने मोबाइल पर लगे ऐप पर जानकारी मिली कि दो सीसीटीवी अचानक बंद हो गया।

सिंहवाड़ा में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, दस लाख के छड़ पुलिस के सामने से ट्रक पर लादकर ले उड़े
सिंहवाड़ा में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, दस लाख के छड़ पुलिस के सामने से ट्रक पर लादकर ले उड़े

रविवार की रात प्रतिष्ठान पहुंचकर देखा
कि गोदाम के शटर का दोनों ताला काट कर अंदर रखे लगभग 15 टन बाल मुकुंद सरिया गायब है। अपराधियों ने अंदर व बाहर लगे कई सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

व्यवसायी गोविंद कुमार ने बताया
लगभग 10 लाख रुपए के छड़ की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय चोर छढ़ को ट्रक में लोड कर रहे थे तो सिमरी थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी की ओर से पूछे जाने पर अपराधियों ने कहा कि दुकान पर सामान को अनलोड कर रहे हैं।

सिंहवाड़ा में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, दस लाख के छड़ पुलिस के सामने से ट्रक पर लादकर ले उड़े
सिंहवाड़ा में नकाबपोश अपराधियों का तांडव, दस लाख के छड़ पुलिस के सामने से ट्रक पर लादकर ले उड़े

इस प्रकार की चोरी की पहली घटना से बालू सीमेंट व्यवसायी संघ के कलीमुद्दीन राही, गोपाल सिंहा, अनिल सिंह, जटाशंकर सिंह, साजीद मुजफ्फर ने आक्रोश व्यक्त कर पुलिस से अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग रखी है।

थानाध्यक्ष शमशाद आलम ने
घटनास्थल का निरीक्षण कर जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

क्या ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही पाकिस्तान बन जाता है चैंपियन? वायरल दावे का सच जानें

Pakistan Cricket Team: अरे भाईसाहब, सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ऐसा...

पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं कीमतें?

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल प्राइस: अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल उछला, पर भारत में क्या हैं...

AI Technology: भारत की नई उड़ान, अमेरिका के साथ ‘पैक्स सिलिका’ पहल में शामिल

AI Technology: भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए...

Lawrence Bishnoi गैंग की नई साजिश, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी!

Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर डर और खौफ का साया मंडरा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें