मई,13,2024
spot_img

सिंहवाड़ा दमनजी पोखर पर ट्रक देख ऑटो ने मारा ब्रेक, पलटा, दरभंगा की महिला समेत 2 जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज न्यूज। बिठौली-जाले पथ पर रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा। वाहनों की बढ़ती संख्या का बोझ सड़क की संकीर्ण चौड़ाई लेने को कतई तैयार नहीं दिख रही। यही वजह है, लगातार हादसे हो रहे हैं। खासकर, सिंहवाड़ा पुल से लेकर कटासा के बीच इसकी संख्या काफी बढ़ गई है।

ताजा मामला, सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत के दमनबाबू पोखर के पास का ही है। यहां ऑटो पलट गया। इससे कई लोग जख्मी हो गए। यह मामला भी कटासा में करीब चार दिनों पूर्व की ट्रैक्टर चालक की मौत सरीखे ही था। कटासा में भी ट्रक पीछे करने के दौरान पैदल जा रहे चालक दाहू चौपाल की मौत हो गई थी। यहां भी ट्रक को पीछा होते देख ऑटो चालक ने ब्रेक लगा दिया जिससे महिला समेत कई लोग जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार, सिंहवाड़ा उत्तरी स्थित दमन जी के पोखर के निकट सोमवार को ऑटो पलट गया। इसपर सवार महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। चार अन्य सवार जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, स्थानीय लोगों ने ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला। वहीं ऑटो को सीधा किया। बाद में जख्मी दरभंगा शहर के करमगंज निवासी चांद कुरैशी व उसकी पत्नी अंगूरी खातून को उपचार के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  13 May | Darbhanga Lok Sabha Election 2024 LIVE - Deshaj Times

चांद ने देशज टाइम्स को बताया, वह रिश्तेदार के यहां जाले गया था। वापस करमगंज लौट रहा था। इसी दौरान  सिंहवाड़ा में हादसा हो गया। सड़क पर लगा टूक बैक हो रहा था, उसी से बचने के लिए ऑटो चालक ने ब्रेक लगा दिया। तेज रफ्तार टेंपो में ब्रेक लगते ही वह अनियंत्रित होकर पलट गया।सिंहवाड़ा दमनजी पोखर पर ट्रक देख ऑटो ने मारा ब्रेक, पलटा, दरभंगा की महिला समेत 2 जख्मी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें