मई,3,2024
spot_img

सिंहवाड़ा हाइवे पथ पर धराया गौड़ा दुष्कर्म कांड का आरोपी लहेरियासराय महिला थाने के हवाले

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा हाइवे पथ पर धराया गौड़ा दुष्कर्म कांड का आरोपी लहेरियासराय महिला थाने के हवालेसिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना की पुलिस ने दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर महिला थाना लहेरियासराय के हवाले सोमवार को कर दिया।

आरोपी युवक सिंहवाड़ा थाना के भरहुल्ली लोरिका निवासी राजेश्वर सहनी का बीस वर्षीय पुत्र केदार सहनी को हाइवे पथ के बिठौली चौक पर  सिमरी पुलिस ने दबोचा। वह घर से बाहर जाने के लिए बस पड़ाव पर आया था। पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तारी के समय केदार पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सहायक दारोगा हंस  कुमार व थाना मैनेजर उत्तम सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| प्रचंड पछुआ, तेज धूप, धूल फांकिए, ये अतिक्रमणकारी...सरकारी मेहमान,...सड़क जाम ले रहा कड़ा इम्तिहान

गुप्त सूचना पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के फरार युवक को दबोचने में पुलिह को सफलता मिली है।  प्राथमिकी के अनुसार भराठी पंचायत के गौड़ा निवासी पीड़िता की मां ने महिला थाना में अपने पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस बीच दुष्कर्म पीड़िता की मां जब आरोपी युवक के घर पर घटना की जानकारी देने गई तो गाली-गलौज कर उसके  साथ मारपीट की गई।इधर, महिला थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया, गिरफ्तार युवक को न्यायायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।  पीड़िता का मेडिकल जांच व कोर्ट में ब्यान दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| बड़ी बहू की छोटी सोच... सास की जमकर पिटाई, बचाने आई छोटी बहू को भी पीटा...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें