मई,13,2024
spot_img

सिंहवाड़ा में अनाज वितरण नहीं कर रहे PDS डीलर,भपुरा में हंगामा,MO ने कहा,नेटवर्क प्रॉब्लम है

spot_img
spot_img
spot_img
सिंहवाड़ा में अनाज वितरण नहीं कर रहे डीलर, भपुरा में हंगामा, MO ने कहा, नेटवर्क प्रॉब्लम है
सिंहवाड़ा में अनाज वितरण नहीं कर रहे डीलर, भपुरा में हंगामा, MO ने कहा, नेटवर्क प्रॉब्लम है

मुख्य बातें नेटवर्क नही रहने के कारण अनाज वितरण की रफ्तार धीमी

-डीलर के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश,अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप

सिंहवाड़ा,देशज न्यूज। पॉस मशीन से अनाज का वितरण सही से नही हो पाने से लोग आग-बबूला हो रहे हैं। नतीजा, सोमवार को देखने को मिला। भवानीपुर पंचायत के भपुरा में जविप्र विक्रेता वीरेंद्र कुमार की दुकान पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। डीलर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना है, नेटवर्क स्लो है। यह बहाना है। इससे पहले भी दिसंबर में ऐसा ही कहा गया। आम के बगीचे में बुलाकर उपभोक्ताओं से फिंगर प्रिंट लिया गया।

यह बहाने बाजी अब हर दिन की हो गई है। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। यह सही भी है, कारण, एमओ भी साफ कहते हैं, उपभोक्ताओं के आरोप बेबुनियाद है। मगर साहेब, जरा उपभोक्ताओं की सोचिए उन्हें क्या पड़ी है आरोप लगाने व हंगामा करने की। अगर उन्हें सही से सही समय पर अनाज व अन्य सामग्री मिल जाए तो फिर क्यों करेंगे हंगामा। यह मिलीभगत की बू है। 

वहीं, वितरण कार्य की रफ्तार कम हो जाने से लोग हलकान बने हैं। सर्वर धीमा है या नहीं इसका अंदाजा आम लोगों को नहीं लग पाता है। इसका खामियाजा उपभोक्ता उठा रहे हैं मगर सवाल यही, कबतक। बीमारी हर महीनें की हो गई है। इससे पीडीएस दुकानदार व उपभोक्ता दोनों परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में सर्वर के साथ-साथ सिग्नल नहीं मिलने की भी समस्या है। हालांकि सिग्नल की समस्या एंटीना लगाकर तो ठीक कर दी जा रही हैं, लेकिन सर्वर की समस्या बनी हुई हैं। इसका असर अनाज वितरण पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| क्या हालचाल? बढ़िया एकदम....कटवाओ ऑन लाइन पर्ची....यही है Madhubani का Health System
सिंहवाड़ा में अनाज वितरण नहीं कर रहे डीलर, भपुरा में हंगामा, MO ने कहा, नेटवर्क प्रॉब्लम है
सिंहवाड़ा में अनाज वितरण नहीं कर रहे डीलर, भपुरा में हंगामा, MO ने कहा, नेटवर्क प्रॉब्लम है

कहीं-कहीं एक दिन में बामुश्किल पचीस ही उपभोक्ताओं को अनाज मिल पाता है। वैसे, कई लोग आधार से भी लिंक नहीं है। इससे भी परेशानी हो रही है। उपभोक्ता दुकान पर घंटों कतार में खड़े रहते हैं। बारी आने के बाद भी सामग्री नहीं मिलता है। डीलर पर खामियाजा का ठीकरा फोड़ते उपभोक्ता हर दिन बकझक कर घर लौट रहे हैं। इसे देखने वाला कोई नहीं है। कारण, जब वही उपभोक्ता दोबारा दूसरे दिन डीलर के पास आते हैं यह सोचकर, आज अनाज मिलेगा मगर आशंका के बीच उन्हें हर दिन कमोबेश मायूसी ही हाथ लगती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| नाम कटा, नाराजगी, पहुंचे City SP Shubham Arya और SDPO Amit Kumar

इसी का नतीजा, भवानीपुर पंचायत के भपुरा में जविप्र विक्रेता वीरेंद्र कुमार की दुकान पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पंचायत समिति सदस्य अरशद मरगूब के नेतृत्व में मो. परवेज, अशोक साह, सुधीर साह, मो. अरमान, वार्ड सदस्य नेयाज अहमद, पवन कुमार, मो. लाडले, रामलाल साह, भरोस साह, कलीमुन्निसा, शांति देवी समेत सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता जन वितरण की दुकान का घेराव कर पॉस मशीन से निकली पर्ची देने व समय पर अनाज वितरण की मांग करने लगे।

उपभोक्ताओं का कहना था, नेटवर्क नहीं रहने का बहाना हर महीनें की बात हो गई है। दिसंबर माह में भी डीलर एक किमी दूर आम के बगीचा में बुलाकर पॉस मशीन पर फिंगर लिया था। इस महीनें वितरण के नाम पर डीलर वीरेंद्र ने दुकान पर नोटिस लगा दिया है, जिनको भी अनाज लेना है वो दो किमी दूर भवानीपुर स्थित उनके आवास पर आएं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| ...मात्र एक वोट...फिर ये हुआ?

पंसस अरशद मरगूब ने जविप्र विक्रेता पर जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए देशज टाइम्स को बताया, डीलर पॉस मशीन से निकली पर्ची उपभोक्ताओं को नही देते हैं। कम वजन देकर ज्यादा राशि वसूल की जाती है।हंगामा की सूचना पर पहुंचे डीलर संघ के सचिव एहतेशाम रिजवी ने ग्रामीणों से वार्ता कर डीलर को फटकार लगाई। सुधार लाने का निर्देश दिया, तब जाकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।

एमओ उदय कुमार सानू ने डीलर की ओर से पर्ची नही देने व ज्यादा राशि लेने के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा, नेटवर्क की समस्या का समाधान किया जा रहा है। जविप्र दुकान के ऊपर एंटीना लगा दिया गया है। डीलर को नियम के मुताबिक अनाज का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीलर वीरेंद्र कुमार ने कहा, आरोप बेबुनियाद है। नेटवर्क की दिक्कत है।
सिंहवाड़ा में अनाज वितरण नहीं कर रहे PDS डीलर,भपुरा में हंगामा,MO ने कहा,नेटवर्क प्रॉब्लम हैसिंहवाड़ा में अनाज वितरण नहीं कर रहे डीलर, भपुरा में हंगामा, MO ने कहा, नेटवर्क प्रॉब्लम है

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें