मई,12,2024
spot_img

सिंहवाड़ा में जुटे नामचीन हस्तियों ने कहा, जननायक कर्पूरी ने दिखाया विकसित बिहार का रास्ता

spot_img
spot_img
spot_img

Related imageसिमरी में जननायक कर्पूरी की प्रतिमा लगाने की उठी मांग

  • मुख्य बातें 
  • सामाजिक चिंतन के जननायक कर्पूरी ने राजनिति को दी नई दिशा : अता करीम
  • कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी भरा: कलीमुद्दीन राही
  • महान कर्मयोगी पूर्व मुख्यमंत्री का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान : अशोक कुमार मिश्र

सिंहवाड़ा, देशज न्यूज। सिमरी मध्य विधालय परिसर में शुक्रवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जुटे समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े नामचीन हस्तियों ने जननायक को गरीबों, वंचितों, शोषितों का मसीहा बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते उन्हें याद किया। सामाजिक विचारधारा व उनके आदर्श जीवन का सभी ने संकल्प लिया।

मौके पर राज्य खाद्य आयोग के पूर्व चेयरमैन मो. अता करीम ने कहा, समाजवादी विचारधारा के चिंतक व गरीबों के आवाज को मजबूती प्रदान करने वाले जन नायक कर्पूरी ने राजनीति व समाज को नई दिशा दी। स्वतंत्रता सेनानी से शिक्षक तक स्वच्छ छवि के कारण उन्हें दो बार मुख्यमंत्री पद सुशोभित करने का मौका मिला और हर बार उन्होंने विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार किया।

अध्यक्षता करते पूर्व जिला परिषद सदस्य कलीमुद्दीन राही ने ने कहा, कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी भरा था। पैतृक गांव समस्तीपूर के पितौझियां कर्पूरी ग्राम के नाम से जाना जाता है। सूबे में शराब बंदी सबसे पहले कर्पूरी जी ने लागू किया था। मुखिया विश्वनाथ पासवान भोला  ने कहा, उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने जो सम्मान देश विदेश में अर्जित किया था, उसे कायम रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कर्पूरी विचार मंच के संयोजक उपमुखिया सत्तो ठाकुर ने कहा, कर्पूरी जी ने राजनिति के साथ सामाजिक चिंतन को अगली पंक्ति में रखा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |13 मई के चुनाव से पहले मिला हथियारों का जखीरा@मोडीफाई

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने कहा, महान कर्मयोगी पूर्व मुख्यमंत्री का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। कर्पूरी का चिंतन सभी वर्ग के लिए था। गरीबों की आवाज को राजनितिक चेतना देने वाले जन नायक के आदर्श को जीवन में स्मरण करने की जरूरत है।शिक्षक ईरशाद ईलाही ने कहा समाजवादी चिंतन के साथ शिक्षक के रूप में कर्पूरी जी ने जो ख्याति अर्जित की वह सूबे के लिए स्मरणीय है।

मौके पर सरपंच दीपक महतो, सुरेश ठाकुर, राजनंदन यादव, सुधीर यादव, मोती ठाकुर, अनिल सदा, मुन्ना ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, यदुनंदन यादव, ने विचार रखे। नाई सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल रंजन ने पंचायत के चौराहे पर कर्पूरी की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Happy Mother's Day | महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने कहा, नास्ति मातृसमो गुरुः...

सिंहवाड़ा में जुटे नामचीन हस्तियों ने कहा, जननायक कर्पूरी ने दिखाया विकसित बिहार का रास्तासिंहवाड़ा में जुटे नामचीन हस्तियों ने कहा, जननायक कर्पूरी ने दिखाया विकसित बिहार का सपना

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें