
सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा उत्तरी के डीलर मार्केट में रविवार को निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। हील बाई अस फाउंडेशन पटना के बैनर तले आयोजित शिविर में पांच सौ से अधिक मरीजों का निशुल्क चेक अप किया गया। साथ ही मरीजों के बीच दवाई वितरण भी किया गया।
किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. हसनैन कैसर के नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सनोबर हसनैन व डॉ. नादरा समरीन, जेनरल सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव भगत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलशाद अनवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ मो.इमामुल होदा, फिजिशियन डॉ. मो. मुस्तफीज, डॉ. इरफान समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का चेक अप किया।




इस दौरान मरीजों की सभी जांचें निशुल्क की गईं। दवाओं का वितरण भी किया गया। इसके अलावा मरीजों को कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बचाव के उपाय भी बताए गए। शिविर का उद्घाटन उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बबलू, लोजपा जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश झा, मो. परवेज, कैसर जावेद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर नेयाज नद्दाफ, सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत के बड़े व्यवसायी चंद्रदेव ठाकुर,इजहार अहमद मुन्ना, विनय शंकर चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।








You must be logged in to post a comment.