मई,18,2024
spot_img

SINGHWARA NEWS-रामचंद्र पासवान के बताए मार्ग पर समाज को नई दिशा देगी सिंहवाड़ा LGP

spot_img
spot_img
spot_img

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद स्व. रामचंद्र पासवान की जयंती बुधवार को सिंहवाड़ा प्रखंड के कलिगांव में मनाई गई। प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश झा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा से पहुंचे वक्ताओं ने निधन को दुखद बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं, पार्टी स्तर से लेकर ग्रामीणों ने दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि दी। 21 जुलाई 2019 को उनका निधन हो गया था। वह 57 वर्ष के थे। रामचंद्र पासवान केन्द्रीय मंत्री व लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई थेञ उनका दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर 1.24 बजे निधन हो गया। रामचंद्र को पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

मुख्य बातें

 कार्यकाल 2014 – 2019 
उत्तरा धिकारी प्रिंस राज
चुनाव-क्षेत्र समस्तीपुर

जन्म 1 जनवरी 1962
खगड़िया, बिहारभारत
मृत्यु 21 जुलाई 2019 (उम्र 57)
नई दिल्ली, भारत
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

सिंहवाड़ा, देशज न्यूज(DeshajNews)। कलिगांव में सिंहवाड़ा प्रखंड लोजपा की ओर से दलित सेना के प्रमुख स्व. रामचंद्र पासवान की 63वीं जयंती मनाई गई।सिंहवाड़ा प्रखंड लोजपा ने अपने नेता रामचंद्र के बताए रास्ते पर चलने का लोगों से आह्वान किया। कलिगांव में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश झा ने किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News| बिरौल और गौड़ाबौराम के BEO से Show Cause,पूछा DEO ने, कौन करेगा E-Shiksha Kosh पर Photo Upload

प्रखंड अध्यक्ष श्री झा ने कहा, हमारे नेता रामचंद्र पासवान ने सदैव गरीबों-गुरबों की सेवा की। उनकी सोच समग्र समाज के उत्थान के प्रति समर्पित था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समर्थ व सशक्त समाज की नींव रखने की जरूरत है। उन्होंने देशज टाइम्स को बताया, इस नए साल पर कलिगांव समेत संपूर्ण प्रखंड में रामचंद्र पासवान के संदेश पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगें।

मौके पर आयोजित सभा को वरिष्ठ नेता नागेन्द्र कुमार चौधरी, सुनील झा, मनोरंजन चौधरी, प़भु ठाकुर, जय चन्द मिश्र, जानकी प़साद झा, अजय झा ने भी संबोधित करते कहा, हम रामचंद्र पासवान के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इसके लिए हमारा अभियान चलेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes News| 10th और 12th Board Exam में दिखा 90% का दम, Director Captain AK Jha ने कहा All the Best

SINGHWARA NEWS-रामचंद्र पासवान के बताए मार्ग पर समाज को नई दिशा देगी सिंहवाड़ा LGPSINGHWARA NEWS-रामचंद्र पासवान के बताए मार्ग पर समाज को नई दिशा देगी सिंहवाड़ा LGP

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें