मई,17,2024
spot_img

सिंहवाड़ा युवा मोर्चा को संभालेंगे मिथिलेश, वंशु, राहुल, सोशल मीडिया प्रभारी बने कुमार अभिषेक

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा युवा मोर्चा को संभालेंगे मिथिलेश, वंशु, राहुल, सोशल मीडिया प्रभारी बने कुमार अभिषेक
सिंहवाड़ा,देशज न्यूज। भाजपा ने पूरे प्रखंड में पैठ जमाते हुए संगठन विस्तार की धार को काफी तेज करने की कवायद शुरू की है। इसी कड़ी में सिंहवाड़ा पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा ने नए सदस्यों के बनाने के लक्ष्य के बीच संगठन विस्तार करते हुए युवाओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। सिंहवाड़ा पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा  नव नियुक्त अध्यक्ष मिथिलेश भगत ने इसकी कवायद तेज करते हुए शुक्रवार को मंडल की नई कार्यकरणी का गठन करते हुए जवाबदेही तय की है।

सिंहवाड़ा पश्चिमी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष मिथिलेश ने देशज टाइम्स को बताया, नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज किया गया है। साथ ही नए युवाओं को पार्टी संगठन विस्तार की जवाबदेही देते हुए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए आगामी लक्ष्य पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया है। उन्होंने नई कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए देशज टाइम्स को बताया, वंशु कुमार व राहुल कुमार को मंडल महामंत्री बनाया गया है।

मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर दीपक झा ,परशुराम ठाकुर ,नरेश यादव, गुड्डू चौरसिया, संजय यादव का चयन किया गया है। मंत्री पद पर मुकेश झा, विनीत मिश्रा, इंद्रजीत त्रिलोक मनी, हरि किशोर महतो, राजू साहू का चयन किया गया है। कुमार अभिषेक को सोशल मीडिया प्रभारी, विवेक मोहन को सह सोशल मीडिया प्रभारी, सूरज गुप्ता को मीडिया प्रभारी, राजन बिहारी को प्रवक्ता, चंद्रशेखर चौरसिया को कोषाध्यक्ष व रौशन सिंह को सह कोषाध्यक्ष ओम बाबू चौरसिया को कमल संयोजक के पद पर चयन किया गया है। सात सदस्यीय कार्यसमिति सदस्य रामबाबू महतो, वेद प्रकाश राय, अमरजीत यादव, मनोज कुमार, संजय शर्मा, संजय महतो व पिंकी गुप्ता, गोपाल कुमार का चयन किया गया है।सिंहवाड़ा युवा मोर्चा को संभालेंगे मिथिलेश, वंशु, राहुल, सोशल मीडिया प्रभारी बने कुमार अभिषेक

यह भी पढ़ें:  Kusheshwar Asthan @Darbhanga News: कुशेश्वर की अनुष्का, कहां गई? कोसी की 10KM की खाक, SDRF खाली हाथ

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें