सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। रामपुरा पंचायत के पुरदाहा कब्रिस्तान के समीप से बरामद नवजात बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन टीम के हवाले कर दिया गया है। गुरूवार को सिंहवाड़ा थाना परिसर में चाइल्डलाइन सिंहवाड़ा की टीम मेंबर अर्पणा कुमारी को नवजात सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने सिंहवाड़ा थाना को निर्देशित कर कहा था कि रामपुरा पंचायत के पुरदाहा कब्रिस्तान के पास मिलने मिले नवजात बच्ची का रेस्क्यू कर विधि संगत कारवाई करने आदेश बुधवार को दिया था।






प्रेषित पत्र में कहा था कि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं थाना के असहयोग के कारण अभी तक बच्चे को रेस्क्यू नहीं हो पाया।जबकि चाइल्डलाइन टीम लीडर मनोहर झा की ओर से काफी प्रयास किया गया। बता दें कि कब्रिस्तान परिसर से परित्यक्त बच्ची को स्थानीय डीलर जगदीश राम अपने घर में रखे हुए थे। स्थानीय चाइल्डलाइन किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत उक्त नवजात को बाल कल्याण समिति में उपस्थापन के लिए लिखा गया था।








