दरभंगा में सीतामढ़ी के युवक की मौत, 50 मीटर घसीटते ले गया हाइवा ट्रक, खंड-खंड हो गया शरीर, विरोध में फूटा पुलिस प्रशासन पर ग्रामीणों का गुस्सा
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। हाइवा ट्रक की चपेट में आकर एक 23 वर्षीय युवक सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के पकटोला गांव निवासी मो. एजाजुल हक के 23 वर्षीय पुत्र सुलतान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राजकीय उच्च पथ 97 अतरवेल जाले सड़क को दुर्घटना स्थल पर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया।दरभंगा में सीतामढ़ी के युवक की मौत, 50 मीटर घसीटते ले गया हाइवा ट्रक, खंड-खंड हो गया शरीर, विरोध में फूटा पुलिस प्रशासन पर ग्रामीणों का गुस्सा
घटना से आक्रोशित लोगों ने सुलतान के परिजनों को उचित मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर बोखरा ओपी प्रभारी के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय सहायक दरोगा बृज बिहारी प्रसाद पुलिसवलों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखे थे।
सड़क जामकारियों ने बताया कि बालू लदा ट्रक जाले की ओर से तेज गति से भागते हुए आ रहा था, जहां इस हाइवा ट्रक में निकले बॉडी के हुक ने बाइक सवार को अपने चपेट में लेकर 50 मीटर से अधिक घसीटने से युवक का बायां पैर कमर के नीचे का संपूर्ण हिस्सा टुकड़े-टुकड़े में विभक्त होकर सड़क पर बिखर गया।
लोगों के हल्ला करने और हाइवा ट्रक के सामने लकड़ी का सिल्ला डालने के बाद ट्रक चालक बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर मौके से फरार गया। वहीं भाग रहे ट्रक के खलासी को लोगों ने पकड़ा, जिसे माले नेता नेयाज अहमद एवम नानपुर के पूर्व प्रमुख अफताब अहमद मिंटू ने अपने कब्जे लेकर एक कमरा में बंद कर लोगों के आक्रोश से उसकी जान बचाई।
वहीं लोगों ने ट्रक के नीचे से घायल सुल्तान को निकाला जहा उसे जिंदा देखकर उसे फौरन एक गाड़ी से डीएमसीएच भेजा गया लेकिन उसकी मौत रास्ते में हो गई। लोगों का पुलिस प्रशासन के विरुद्ध गुस्सा का कारण यह भी है कि दुर्घटना की सूचना बोखरा ओपी पुलिस प्रभारी प्रमोद प्रसाद को दिया गया था लेकिन मिली सूचना पर वह नहीं पहुंचे, जबकि जाले पुलिस तिब्रता से मौका पर पहुंची, एवम घायल को तुरंत डीएमसीएच भेजने का प्रबंध किया।
बाद में जाले पुलिस के सूचना पर नानपुर थानाध्यक्ष राम विनय प्रसाद मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर्ता से वार्ता कर मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया। नानपुर पुलिस ने हाइवा ट्रक संख्या बीआर 6 जी इ 6230 एवम बाइक ए एन 29 / एन 5832 को जब्त कर लिया है।
कमाऊ पुत्र सुलतान के मौत पर पिता एजाजुल हक का रो-रोकर बुरा स्थिति है। उन्होंने बताया कि दोघरा के रहने वाले एक दोस्त से मिलने अपने बाइक से जाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। सुल्तान सात भाइयों में तीसरे नंबर का मझला भाई था। एक बहन भी है। उसके घर परिवार के अधिकांश सदस्य राज्य से बाहर जाकर जीवकोपार्जन करते हैंं।
You must be logged in to post a comment.