back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Darbhanga News: दुर्गापूजा, दीपावली, छठ पर हवाई टिकटों के दर सातवें आसमान पर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

इसबार दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर घर आना परदेशियों के लिए काफी महंगा रहने वाला है। वैसे, यह नई बात नहीं है। यात्रियों का पर्वों के दौरान शोषण आम बात है। हर साल यही स्थिति रहती है।

ट्रेनों में सीटें फुल और हवाई मार्ग से आने का किराया फुल

ट्रेनों में सीटें फुल और हवाई मार्ग से आने का किराया फुल। किराया इसबार भी जैसे-जैसे छठ महापर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत विभिन्न शहरों से दरभंगा और पटना के लिए विमान का किराया आसमान छूने लगा है। ट्रेनों के हाउसफुल का लाई विमानन कंपनियां उठा रहीं हैं। कमाने में जुट गईं।

दो से ढाई गुना अधिक हो जाएगा फिर किराया

पिछले साल भी 17 नवंबर को नहाय-खाय पर दिल्ली से पटना का विमान किराया 39 हजार रुपये तक पहुंच गया था। दिल्ली से पटना के लिए इंडिगो की फ्लाइट का किराया 21,878, विस्तारा का 19,352, एयर इंडिया का 22,153 और स्पाइस जेट का 12,878 पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में दुर्गा मंदिर के पास बरगद से लटका मिला मैजिक चालक का शव, 'पारिवारिक कलह' बना मौत का कारण?

स्पाइस जेट के विमान में सीटें मिल रही…

वहीं, मुंबई से पटना के लिए इंडिगो के टिकट का दाम 26,020, विस्तारा का 21,700, एयर इंडिया का 20,812 और स्पाइस जेट का 22,248 जबकि दिल्ली से पटना की एयर इंडिया फ्लाइट का किराया 39, 418 रुपए था। उस दौरान सबसे कम दाम पर 14 हजार में स्पाइस जेट के विमान में सीटें मिल रही थी।

इस बार भी आसमान में उड़ने की हसरत रह जाएगी अधूरी

इसी तरह मुंबई के लिए साढ़े 18 हजार में सीट उपलब्ध रहने की बात बताई गई थी। इस बार भी आसमान में उड़ने की हसरत रह जाएगी अधूरी। 31 अक्टूबर को दिवाली है लेकिन मुंबई-पटना मार्ग पर किराया 24 अक्टूबर से ही बढ़ा हुआ है। 24 अक्टूबर को न्यूनतम किराया 11 हजार 589 रुपये है।

मुंबई-पटना मार्ग पर किराया 24 अक्टूबर से ही बढ़ा हुआ है

31 अक्टूबर को दिवाली है लेकिन मुंबई-पटना मार्ग पर किराया 24 अक्टूबर से ही बढ़ा हुआ है। 24 अक्टूबर को न्यूनतम किराया 11 हजार 589 रुपये है। इस दिन अधिकतम किराया 16010 रुपये हो गया है। सामान्य दिनों में इस मार्ग पर किराया छह से सात हजार के बीच रहता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में किसानों को होगा बंपर मुनाफा, वैज्ञानिकों ने बताया — खेती का नया तरीका, 100 किसानों को बांटे उन्नत बीज, दवाइयां, इन 4 गांवों को मिलेगा फायदा, जानिए

30 को अधिकतर विमान फुल हो गए हैं

दिवाली के एक दिन पहले यानी 30 को अधिकतर विमान फुल हो गए हैं। इस दिन इंडिगो की मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 15 हजार 999 है। 31 अक्टूबर को किराया 17 हजार 259 रुपये पर पहुंच गया है। दिल्ली-पटना मार्ग पर भी किराया आसमान छू रहा है। दिवाली से एक दिन पहले स्पाइस जेट की उड़ान का अधिकतम किराया 28 हजार 461 रुपये पर पहुंच गया है। इस दिन सुबह की फ्लाइट का न्यूनतम किराया 9943 रुपये है। वहीं, छठ के पहले तीन नवंबर को दिल्ली-पटना मार्ग पर अधिकतम किराया 17 हजार 53 रुपए है।

यह भी पढ़ें:  24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

दरभंगा मार्ग पर सामान्य दिनों से किराया दो से ढाई गुना अधिक

मुंबई-दरभंगा मार्ग पर 20 अक्टूबर को किराया 14 हजार 142 रुपये है। वहीं 27 अक्टूबर को इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 18 हजार रुपये है। जैसे-जैसे दिवाली और छठ करीब आ रहा है किराया तीन से चार हजार रुपए प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-दरभंगा मार्ग पर सामान्य दिनों से किराया दो से ढाई गुना अधिक हो गया है।

जरूर पढ़ें

मतदाता ध्यान दें! Darbhanga, Patna और Kosi समेत 5 क्षेत्रों में विधानसभा के अलावे एक और चुनाव की सरगर्मी तेज, सूची जारी

बिहार के पटना, दरभंगा, कोसी सहित 5 क्षेत्रों में एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज...

BIHAR POLICE में चयनित युवक की दुर्गापूजा मेले में गोली मारकर हत्या, कहीं दोस्त तो कातिल नहीं…सस्पेंस!

जहानाबाद में दुर्गा पूजा मेला में युवक की गोली मारकर हत्या। परिजन दोस्तों पर...

₹4233 करोड़ से 663 पंचायत भवन, 1000 कन्या विवाह मंडपों की मिली सौगात…बुनियादी ढांचा, किसान कल्याण में ऐतिहासिक निवेश

पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹4233 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास...

RSS के 100 साल पूरे!: 100 रुपए के स्मारक सिक्के और डाक टिकट

पीएम मोदी ने RSS के 100 साल पूरे होने पर जारी किया स्मारक सिक्का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें