

घनश्यामपुर देशज टाइम्स न्यूज। थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा-निसिहारा गांव में 22 जुलाई की रात चौकीदार के साथ मारपीट कर बंधक बनाने तथा गश्ती दल के साथ दुर्व्यवहार कर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने को लेकर पीड़ित चौकीदार दिलखुश कुमार ने थाना में आवेदन दिया है।
चौकीदार की लिखित शिकायत आवेदन पर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के जामुन मुखिया तथा उनकी पत्नी इंदू देवी, सज्जन मुखिया सहित उनके परिवार के आठ-दस अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। चौकीदार ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि शराब तस्कर के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से आक्रोशित आरोपियों ने साजिश के तहत मुझे बुलाकर मेरे साथ मारपीट तथा जाति सूचक गालियां दी।
- Advertisement -
पुलिस गश्ती दल के खिलाफ नारेबाजी तथा दुर्व्यवहार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों ने सरकारी कार्य को बाधित कर संबंधित चौकीदार एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ अशोभनीय व्यवहार किया इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार प्राथमिकी के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
- Advertisement -


