spot_img

दरभंगा में आयुष्मान कार्ड बनने की गति धीमी, 27 लाख लक्ष्य, 3.64 लाख ही लाभार्थी, डीएम राजीव रौशन ने किया जागरूक होने का आह्वान, प्रचार रथ को किया प्रखंडों के लिए रवाना

spot_img
- Advertisement -

रभंगा। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार के समीप आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) ने प्रखंडों में (slow pace of making ayushman card in darbhanga) रवाना किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारकों का पांच लाख रूपए तक का निःशुल्क इलाज भारत के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में कराई जा सकती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 5 जुलाई 2026 से होगा बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लाभुक परिवार के सभी सदस्यों को अपना आधार कार्ड या अन्य कोई फोटो युक्त पहचान पत्र और राशन कार्ड लेकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या UTIITSL केंद्र पर जाना है।

पात्रता की जानकारी के लिए वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर देखा जा सकता है या टोल फ्री नंबर-104/14555 पर निःशुल्क कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

दरभंगा जिला के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिले में आयुष्मान कार्ड बनने की गति धीमी है। 27 लाख के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 3.64 लाख लोग ही आयुष्मान कार्ड बनवाएं हैं।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाली खबर: दरभंगा DMCH में 10 किलो का ट्यूमर निकाला, महिला की जान बची!

जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत एसईसीसी के वैसे लाभुक जो गरीबी रेखा के नीचे हैं, अमूमन सभी राशन कार्डधारी इसके पात्र हैं। उन्हें केवल अपना आधार कार्ड, अपना राशन कार्ड और अपने मोबाइल के साथ किसी भी वसुधा केंद्र या यूटीआई सेंटर पर जाना है, उनके राशन कार्ड के नीचे अंकित 24 अंक जो कि उपरोक्त वेबसाइट पर डालकर उनकी पात्रता की जाँच की जा सकती है।

आयुष्मान कार्ड परिवार के सभी लोगों का अलग-अलग बनेगा। यदि आयुष्मान कार्डधारी किसी गंभीर बीमारी या वैसी बीमारी का इलाज कराना चाहता हैं, जिसके लिए अस्पताल में भर्ती होना आवश्यक है, तो वे जिले के 21 सरकारी एवं 18 सूचीबद्ध निजी अस्पताल में से किसी भी अस्पताल में जाकर निःशुल्क 05 लाख रूपये तक का इलाज करा सकते हैं। इस योजना की विशेषता यह है कि उनके अस्पताल में भर्ती होने के 03 दिन पूर्व और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का इलाज और दवाइयों पर हुए खर्च भी इसमें शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली संकट! 4 जुलाई को इन 20 से ज़्यादा इलाकों में कटेगी बिजली, जानें पूरा शेड्यूल

इस कार्ड की विशेषता यह है कि प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को इस कार्ड का स्वतः नवीकरण हो जाता है। इस कार्ड का लाभ लाभार्थी जीवन भर उठा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा के अमृत नर्सिग होम, आई.बी. स्मृति आरोग्य सदन, जोगिन्दर मेमोरियल मेडिकल अस्पताल, पारस ग्लोबल अस्पताल, प्रसाद पोली क्लिनिक, आरआरआई अस्पताल, सर्राफ ऑर्थों स्पाईन एवं मैटरनीटी सेन्टर, शेखर नेत्रालय एण्ड इअर नोज थ्रोट अस्पताल, शुभम् नर्सिग होम, श्यामा सर्जिकल संस्थान, श्री साईं अस्पताल, श्री विसुधानंद अस्पताल प्राईवेट लिमिटेड, स्वामी विवेकानन्द कैंसर अस्पताल, यूरो स्टोन रिसर्च प्राईवेट लिमिटेड, महावीर नेत्रालय, प्राइम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर एवं दरभंगा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, जैसे बड़े-बड़े हॉस्पिटल इसकी सूची में शामिल है, जहां आयुष्मान कार्डधारी अपना ईलाज करा सकते हैं।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक डॉ. वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र: मां दुर्गा नौका पर पधारेंगी, क्या बदल जाएगी आपकी किस्मत?

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और गज पर प्रस्थान करेंगी, जो सर्वसिद्धि, समृद्धि और अच्छी वर्षा#GuptNavratri2026,#MaaDurga,#HinduFestival

Banka Accident: बांका में ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी उपद्रव, पथराव, कई पुलिसकर्मी जख्मी, मवेशियों की भी...

Bihar Banka Accident: बांका में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 साल के मासूम हैप्पी कुमार की जान ले ली और तीन मवेशियों को कुचल दिया। मदद में देरी से भड़के ग्रामीणों ने बौसी-हंसडीहा राष्ट्रीय रा#BiharNews,#BankaAccident,#PoliceAttack

भाजपा का सबसे बड़ा गढ़ दांव पर! PK की एंट्री से बढ़ी टेंशन, नितिन नवीन की सीट पर कौन बनेगा BJP उम्मीदवार? कई बड़े...

Bankipur By-election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी क#BankipurByElection,#BiharPolitics,#PrashantKishor

Patna Zoo में आने वाले हैं 3 नए मेहमान! 2 गौर और 1 जिराफ से बदल जाएगी तस्वीर

Bihar Zoo News: पटना जू में जल्द ही नए मेहमान आने वाले हैं। जुलाई के अंत तक शिवमोगा से दो नर गौर और मैसूर से एक नर जिराफ पहुंचेंगे, जिससे जू में जानवरों की संख्या बढ़ेगी और ब्र#BiharZooNews,#PatnaAnimals,#AnimalExchange