back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga के बहेड़ी थानाध्यक्ष Varun Kumar Goswami की बड़ी कार्रवाई, Samastipur से Darbhanga आ रही धान के बोरे में छुपे शराब की 107 कार्टन के साथ तस्कर को दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पिकअप से 107 कार्टन शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब की खेप समस्तीपुर से बहेड़ी के रास्ते दरभंगा लाया जा रहा था। जहां बड़ियादिह मछली बाजार के निकट एक पिकअप पर धान के बोरे में छुपाकर ले जा रहे शराब की खेप को पुलिस (Smuggler caught with 107 cartons of liquor coming from Samastipur in Darbhanga) ने जब्त किया है।

- Advertisement -

वहीं शराब ले जा रहे चालक अखिलेश राय को भी गिरफ्तार किया है। पिकअप से कुल 107 कार्टन लगभाग एक हजार लीटर शराब जब्त की गई है। इस संबंध में बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने पढ़िए क्या बताया

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिला से बहेड़ी की तरफ भारी मात्रा में शराब की खेप आने वाली है। इस सूचना पर छापेमारी के दौरान जब्त किया गया। चालक से बरामद मोबाइल नम्बर का सत्यापन कर मुख्य तस्कर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News:आधी रात को Kusheshwarsthan में आग का तांडव, 5 घर जलकर राख, 2 महिलाएं झुलसीं | Kusheshwarsthan Fire News

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी जिला समस्तीपुर से बहेड़ी के रास्ते शराब की खेप आने वाली है। इस सूचना पर बहेड़ी थानाध्यक्ष ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान समस्तीपुर की दिशा से आ रहा था।

इस धान का बोरा भारी मात्रा में लदा हुआ था पिकअप से जब सभी बोरो को उतारा गया तो निचले हिस्से में शराब के कार्टन देखकर पुलिस भी दंग रह गई। चालक सहित पिकअप को जब्त कर बहेड़ी थाना की थाना पर चालक से पूछ ताछ की जा रही है।

गिरफ्तार चालक मुजफ्फरपुर जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र निवासी रामदयाल राय का पुत्र अखिलेश राय है। इसने पुलिस को बताया कि उसे समस्तीपुर से दरभंगा के बहेड़ी बाजार पहुचाने के एवज में दस हजार रुपये और एक मोबाइल नम्बर दिया गया था।

बहेड़ी थाना की पुलिस चालक से मिले मोबाइल नम्बर के जरिये शराब मुख्य तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष श्री गोस्वामी ने बताया कि समस्तीपुर जिला से बहेड़ी की तरफ भारी मात्रा में शराब की खेप आने वाली है। इस सूचना पर छापेमारी के दौरान जब्त किया गया। चालक से बरामद मोबाइल नम्बर का सत्यापन कर मुख्य तस्कर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: India vs Pakistan महामुकाबले में हुए बड़े बदलाव, जानिए कौन किस पर भारी!

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं,...

NEET UG 2026: अब मैथ्स वाले छात्र भी बन सकेंगे डॉक्टर, NMC ने बदले नियम

NEET UG: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के...

Stock Market: विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर फिर भरोसा, फरवरी में आया बंपर निवेश

Stock Market: भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और वैश्विक चिंताओं में कमी के चलते...

Vivo T4 5G पर बंपर डिस्काउंट: दमदार फीचर्स और बेहतरीन बैटरी लाइफ का शानदार कॉम्बो

Vivo T4 5G: स्मार्टफोन बाजार में मची हलचल के बीच Vivo ने अपने लोकप्रिय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें