मई,19,2024
spot_img

दरभंगा के बिरौल में शराब तस्कर मां-बेटे चढ़े एएलटीएफ के हत्थे, भारी मात्रा में घर में निर्मित देसी शराब बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर सहारा इंडिया संस्था के निकट से एएलटीएफ ने एक घर से देसी शराब के साथ मां बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार एएलटीएफ ने बीते रात गुप्त सूचना के आधार पर सुपौल सहारा इंडिया संस्था के निकट चलितर चौधरी ने घर में छापेमारी की। इस दौरान उसके घर से तैयार किया हुआ 17 लीटर 5 सौ ग्राम देसी शराब बरामद किया।

साथ ही, मौके पर चलितर चौधरी की पत्नी गीता देवी और उसके पुत्र कर्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि मां और पुत्र दोनों मिलकर देसी शराब (चुलाई दारू) का अवैध कारोबार कर रहा था। जिसकी सूचना एएलटीएफ को थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें