back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल के सरकारी स्कूल में मिड डे मील के खाने में सांप! अभिभावकों का हंगामा, पहुंची पुलिस, फिर क्या हुआ?

हकीकत यही है, अफवाह बड़ी तेज था। बच्चे अफवाह से डर गए थे। स्वास्थ महकमा, स्थानीय शिक्षा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का साफ करना है कि यह पूरी तरह से अफवाह मात्र था। मगर, सवाल यही है, आखिर यह अफवाह फैलाने वाला कौन था? अफवाह फैलाने वाले की शिनाख्त होनी चाहिए। खैर, बच्चे स्वस्थ हैं। यही सुकून है...पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के लेवा टोल स्थित सरकारी विद्यालय के मिड डे मील के खाने में सांप निकल गया। इसी अफवाह पर ऐसा हड़कंप मच गया कि देखते ही देखते अभिभावकों की भीड़ उमड़ गई। जमकर हंगामा होने लगा। बाद में पुलिस भी पहुंची। सभी बच्चों का इलाज कराया गया और फिर उसे घर भेजा गया। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। पूरी तरह से मामला अफवाह का निकला। लेकिन, कई ऐसी चीजें जिसपर स्कूल प्रबंधन को सोचना होगा। आगे से सतर्क रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मिड डे मील के खाने में सांप मिलने की बात बच्चों के बीच जैसे ही फैला स्कूल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। तुरंत सभी खाने को फेंक दिया गया।

- Advertisement -

और, सभी छात्रों को घर जाने से रोककर बिरौल स्वास्थ्य केंद्र जांच के लिये लाया गया है। जहां सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, बच्चों के परिजन स्कूल भारी संख्या पहुंच कर हंगामा करने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur JDU में घमासान! हाथापाई और नारेबाजी के बीच कीर्ति मोहन झा बने अध्यक्ष, पढ़िए... विरोधी जाएंगे कोर्ट बड़ी तैयार!

मामला बिरौल प्रखंड के एक सरकारी स्कूल सुपौल बाजार के लेवा टोल स्थित सरकारी विद्यालय की है। मामले की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय बिरौल पुलिस की पहुंची है। सभी बच्चों को पास के पीएचसी में लाया गया है। जहां बच्चों का चेकअप किया जा रहा है।

चेकअप के 17 में से 12 बच्चे अभिभावक के साथ अपने घर वापस लौट गए है। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इसे अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय खेबा टोल सुपौल बाजार के स्कूल का मामला है, जहां स्कूल में छात्रों को मिड डे मील का खाना दिया गया। खाना खाने में बाद ये बातें सामने आई की खाना बनाते समय खाने में सांप गिर गया था। और वह खाना में मिल गया।

वहीं, खाना बच्चों को खिला दिया गया। जैसे ही ये बात स्कूल परिसर में बच्चों के बीच सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई छात्र सुनते ही बेहोश होने तो कई रोने लगे। तब वहां मौजूद स्थानीय लोगों और शिक्षकों के सहयोग से सभी बच्चों को आनन फानन में अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बागमती घाट पर 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' की गूंज, संत निरंकारी मिशन के महाअभियान ने बदल दी तस्वीर! पढ़िए...एक जनआंदोलन का स्वरूप

सांप मिले खाना खाने की बात सुन छात्रों के बीच डर का माहौल बना हुआ वही अभिभावक भी परेशान है। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में बच्चो का इलाज शुरू हो गया है। अभी तक किसी बच्चे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब नहीं हुई है।

इस सम्बंध में स्कूल की डरी हुई छात्रा महिमा कुमारी ने बताया कि खाना खाने के बाद मन घूमने लगा और उल्टी जैसा मन करने लगा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ब्राह्मण समाज ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'UGC बिल समाज को बांटने वाला', बिरौल में गंभीर सवाल...'योग्यता का हो रहा दमन'

वही अभिभावक रंजीत भगत ने बताया कि अचानक दोपहर लोग अपने बच्चे को कंधे पर लादकर भाग रहे थे तो पता चला कि मिड डे मील के खाने में सांप मिलने की खबर से स्कूल में अफरा तफरी मची है।

लोग बच्चों को लेकर अस्पताल भागे जा रहे थे। स्कूल परिसर में जब हम पहुंचे तो देखे कि मिड डे मील खाने वाले कुछ बच्चों की तबियत खराब है। जिसे लोग अस्पताल ले जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

MS Dhoni: क्या IPL 2026 में चेन्नई के लिए हर मैच खेलेंगे ‘थाला’?

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सत्र के नजदीक आते ही क्रिकेट फैंस...

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदे

सैलरी अकाउंट: नौकरीपेशा लोगों के लिए वित्तीय वरदान और उसके छिपे फायदेआजकल बैंक अलग-अलग...

4G Technology: LTE और VoLTE में क्या है अंतर, और कैसे बदल रहा है आपका डिजिटल अनुभव?

4G Technology: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए तेज़ इंटरनेट और क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग अब सिर्फ सपना...

Malaika Arora: क्या अर्जुन कपूर के बाद 19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा?

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें