

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। घनश्यामपुर प्रखंड मुख्यालय के शिव मंदिर में शुक्रवार को ग्रामीणों के सहयोग से एक प्रेमी जोड़े की शादी रचाई गई। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर प्यार और आज इस मंदिर में शादी की खूब वाहवाही हो रही है।
जानकारी के अनुसार, लगमा गांव निवासी स्व. श्रवण झा के पुत्र भूषण कुमार झा को रसियारी गांव निवासी भरत झा की पुत्री अर्चना कुमारी उर्फ छोटे कुमारी से सोशल मीडिया पर प्यार हो गया। इन दोनों के बीच विगत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था।
इस बीच लड़का तथा लड़की घर से भाग गए। और, दोनों को गश्ती कर रही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इसकी सूचना लड़का तथा लड़की के परिजनों को दी।
दोनों परिवार की पुलिस के समक्ष आपसी सहमति से शिव मंदिर में महादेव को साक्षी रखकर दोनों की शादी कर दी। हिंदू रीति रिवाज से शिव मंदिर में हुई अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस मौके पर लगमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील झा, जयदेवपट्टी पंचायत की पंसस पति संतोष झा, मुरारी झा, श्याम झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


