spot_img

Darbhanga News | Job Camp| दरभंगा में लगेगा 18 मार्च को Sonata Finance का जॉब कैंप, Bussiness Relationship Officer बनने का है युवाओं को सुनहरा अवसर

दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में मिलेगा 150 युवाओं को काम करने का सुनहरा अवसर। बस देना है साक्षात्कार...और लीजिए आकर्षक सैलरी के साथ जॉब ऑफर

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा में 18 मार्च को Sonata Finance का जॉब कैंप लगेगा। जहां, Bussiness Relationship Officer बनने का है युवाओं को सुनहरा अवसर। ऐसे में, इच्छुक युवा इस तिथि को जरूर याद रखें जहां 18 मार्च यानि सोमवार को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

Darbhanga News | नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने बताया

यह जानकारी देते हुए नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी ने बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 18 मार्च 2024 (सोमवार) को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Sonata Finance Pvt Ltd की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | जॉब कैंप में साक्षात्कार के बाद रोजगार

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News देर से मगर कुशेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला|पंडों को अब मिलेगा ID कार्ड! महिला श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला

Darbhanga News | Bussiness Relationship Officer बनने का है सुनहरा अवसर, साथ में आकर्षक सैलरी

उन्होंने कहा कि नियोजकों की ओर से Bussiness Relationship Officer (field Work) के लिए कुल-150 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 18000/- रुपये वेतन सहित मुफ्त आवास, इंसेंटिव, फ्यूल खर्च प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा, मधुबनी एवं सीतामढ़ी जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Graduate Constituency दरभंगा में जन सुराज को झटका! टिकट कटते ही रविंद्र यादव ने खोल दिए ₹5 से 7 करोड़ का राज! | पढ़िए -बड़ा ऐलान

Darbhanga News | अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य

रोजगार के लिए अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है।
सभी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

Darbhanga News | इच्छुक अभ्यर्थी ये रखें तैयार

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports