back to top
13 नवम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड –फर्जी नाम मतदाता सूची से हटेंगे!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में 27.97 लाख मतदाता सूची अपलोड – विशेष प्रेक्षक बोलीं: कोई नागरिक छूटना नहीं चाहिए। 99.93% मतदाता सूची अपलोड! दरभंगा में विशेष प्रेक्षक ने दिया बड़ा बयान। दरभंगा में 71 हज़ार से अधिक फॉर्म-6 भरे गए, महिला और युवा वोटर पर विशेष फोकस। विशेष प्रेक्षक ने दी चेतावनी – गलत प्रविष्टि या फर्जी नाम मतदाता सूची से हटेंगे! प्रेक्षक अराधना पटनायक ने कहा – योग्य मतदाता जुड़ें, अयोग्य हटें, निष्पक्षता बनी रहे। 27.97 लाख मतदाताओं का डेटा अपलोड, बाकी का सत्यापन जारी – दरभंगा प्रशासन ने दी जानकारी।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

दरभंगा में निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक अराधना पटनायक ने जानिए क्या कहा, क्या है अपडेट

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को लेकर निर्वाचक सूची विशेष प्रेक्षक अराधना पटनायक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दी प्रगति की जानकारी

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दरभंगा, कौशल कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि –

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election: 14 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, जानिए क्या है व्यवस्था

अब तक 27 लाख 97 हजार 981 मतदाताओं का दस्तावेज अपलोड हो चुका है (प्रतिशत 99.93)। शेष बचे मतदाताओं का सत्यापन जारी है। 1 जून से 30 अगस्त 2025 तक प्राप्त दावों और आपत्तियों की संख्या प्रपत्र-6: 71,036, प्रपत्र-7: 10,394, प्रपत्र-8: 38,155 है।

विशेष प्रेक्षक के निर्देश

अराधना पटनायक ने सभी राजनीतिक दलों से युवा और महिला मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर देने का आग्रह किया। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर अभिकर्ता (BLA) की नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही निर्देश दिया कि यदि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में कोई गलत प्रविष्टि, विलोपन या नया नाम जोड़ने की आवश्यकता हो तो दावा/आपत्ति दर्ज कराना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर बल दिया और कहा कि “योग्य नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए और अयोग्य नागरिक का नाम जुड़ना नहीं चाहिए।”

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर दी जा रही सूचनाओं और की गई बैठकों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्यों में जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें:  Update — Darbhanga JNV में हड़कंप: लोकप्रिय शिक्षक के तबादले पर छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल, 10 घंटे से अन्न-जल त्यागा

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और दलों के प्रतिनिधि

बैठक में दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

राजनीतिक दलों की ओर से – राहुल कुमार कर्ण, दीपेश कुमार, ईश्वर मंडल, देवेंद्र कुमार झा, गोपाल ठाकुर, सत्यनारायण पासवान, सुभाष पासवान, मुकुंद चौधरी, राजकुमार राम, बसंत कुमार झा, गगन कुमार झा, नरेश पासवान आदि मौजूद रहे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga’s Jalley CHC Major Milestone — एक दिन में 25 महिलाओं का सफल Sterilization; जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा

जाले |जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित परिवार कल्याण शिविर के...

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस...

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें