बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को विभिन्न थाना के एसएचओ एवं पुलिस निरीक्षक की बैठक बुलाई गई।
अपराध नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक में एसडीपीओ मनीष चन्द चौधरी ने उपस्थित सभी छह थाना के थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र में अपराधियों के गतिविधियों एवं उसके संरक्षक की सूचना इकट्ठा करने का निर्देश दिया।






उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को गश्ती के दौरान पूरी तरह चौकस रहने तथा फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी जल्द करने को कहा। साथ ही कांडों के निष्पादन करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में शिथिलता बरतने वाले वैसे अनुसंधानकर्ताओं पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने मोहर्रम को लेकर अपने अपने थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया है। अपराध नियंत्रण को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसडीपीओ की हुई लंबी बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के अलावा बिरौल के पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह,कुशेश्वरस्थान के अमित कुमार, घनश्यामपुर के परमानंद लाल कर्ण, जमालपुर थाना के शशिकांत बैठा, बड़गांव ओपी के नमो नारायण राय, तिलकेश्वर ओपी के अजीत कुमार सही कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।








