

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। एक दिन पहले थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार पुलघाट स्थित श्री निशांत ज्वेलर्स की दुकान से अपराधियों की ओर से जेवरात व रुपया चोरी कर लिए जाने के मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष जय गोविंद प्रसाद एवं पीएस आई राहुल कुमार शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचे। जहां, दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने दुकान की जांच करने के बाद मालिक महेंद्र साह से घटना क्रम की जानकारी ली।
- Advertisement -
इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों का बयान अंकित किया। ज्वेलर्स दुकान के मालिक महेन्द्र साह ने पुलिस को बताया कि अपराधकर्मी ने इनके उजला रंग के झोला में रखे ढ़ाई लाख लागत से बने सोने, चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपए नकद लेकर चला गया।
- Advertisement -
प्रभारी थानाध्यक्ष जयगोविंद प्रसाद ने बताया कि यह मामला लूट का नहीं बल्कि चोरी का है। इस घटना को पुलिस हर ऐंगल से अनुसंधान कर रही है।
- Advertisement -



