spot_img

Darbhanga News: देखें VIDEO | दरभंगा की ऑयरन लेडी रीता सिंह से DMCH में मिलने के बाद SSP Jagunath Reddy का न्यू ट्रिगर, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। Darbhanga News: देखें VIDEO | दरभंगा की ऑयरन लेडी रीता सिंह से DMCH में मिलने के बाद SSP Jagunath Reddy का न्यू ट्रिगर, देखें VIDEO |

- Advertisement -

सब हेड: कभी कांग्रेस का हाथ, अब जनसुराज के साथ

दरभंगा की आयरन लेडी पर जानलेवा हमला, पुलिस की सक्रियता तेज

- Advertisement -

सबक्रासर: खतरे से बाहर, तहकीकात में आ गई तेजी

पूर्व पार्षद रीता सिंह पर किचन में घुसकर चाकू से वार, आरोपी नाबालिग युवक की तलाश जारी

- Advertisement -

सबटाइटल: जल्द आएंगें अपराधी भी गिरफ्त में

दरभंगा नगर निगम की पूर्व पार्षद और जनसुराज पार्टी की नेता रीता सिंह पर चाकू से हमला, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Plan दरभंगा में दुर्गा पूजा-उर्स पर ट्रैफिक के नए नियम: गाड़ी निकालने से पहले जान लें ये रास्ते! कहां करें पार्किंग | पढ़िए - बेनीपुर/बिरौल के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

हुक्स:

  • साहस की मिसाल: दरभंगा की चर्चित ‘आयरन लेडी’ पर जानलेवा हमला, बावजूद इसके रीता सिंह की जिजीविषा बरकरार।
  • संदेह की गिरफ्त में नाबालिग: आरोपी नाबालिग युवक की पहचान और उसके फरार होने की साज़िश, पुलिस जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
  • सुरक्षा पर सवाल: घर में घुसकर पूर्व पार्षद पर हमला, क्या शहर में बढ़ रहे हैं सुरक्षा के खतरे?
  • राजनीति का पहलू: जनसुराज पार्टी से जुड़ने के बाद हुआ हमला, क्या यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है?
  • सिटी एसपी की तत्परता: मामले की जांच में एसएसपी और सिटी एसपी की सक्रियता, जल्द सुलझेगी घटना की गुत्थी।

प्वाइंटर:

  1. हमला और घटनास्थल: दरभंगा नगर निगम की पूर्व पार्षद रीता सिंह पर उनके घर के किचन में एक नाबालिग युवक ने चाकू से हमला किया।
  2. आरोपी की पहचान: आरोपी नाबालिग युवक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मनोहर प्रसाद सिंह के पुत्र के रूप में हुई है।
  3. पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और आरोपी नाबालिग की तलाश जारी है।
  4. रीता सिंह की स्थिति: रीता सिंह को पेट और हाथ में चोटें आईं, उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
  5. राजनीतिक पृष्ठभूमि: रीता सिंह पहले कांग्रेस की सदस्य थीं और हाल ही में जनसुराज पार्टी में शामिल हुई थीं।
  6. पुलिस की जांच: एसएसपी और सिटी एसपी ने डीएमसीएच में पहुंचकर मामले की जांच की और रीता सिंह से बात की।
  7. सीसीटीवी फुटेज की जांच: पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमले की वजहों का पता लगा रही है।
  8. संदिग्ध फरार: नाबालिग आरोपी लहेरियासराय स्टेशन से फरार हो चुका है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

खबर विस्तार से:

दरभंगा नगर निगम की पूर्व पार्षद,ऑयरन लेडी के नाम से मशहूर, जिला शांति समिति की सदस्य चर्चित महिला रीता सिंह पर चाकू से हमला (SSP Jagunath Reddy’s new trigger after meeting Rita Singh in DMCH in Darbhanga) के बाद दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय है। जहां, गत रविवार की दोपहर रीता सिंह पर उस दौरान जानलेवा हमला हुआ था जहां वह घर की किचन में खाना बना रही थी। उसी दौरान एक निजी स्कूल का ड्रेस पहने के युवक किचन में घुसकर रीता सिंह को चार जगह चाकू से वार कर दिया। पेट और हाथ में चाकू लगी।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार एक्टिव मोड में

आनन-फानन में उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद लगातार लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार एक्टिव मोड में पूरे घटनाक्रम पर नजर लगाए हुए हैं जहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते घर में घुसकर चाकू से हमला के पीछे की पूरी सच्चाई की तहकीकात कर रही है। इसी सिलसिले में आज एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी डीएमसीएच पहुंचकर मामले की तहकीकात की। रीता सिंह से बात की।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी और सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी ने कहा, Get Well Soon

जानकारी के अनुसार,एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी और सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी डीएमसीएच जाकर पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह से घटना के बारे में जानकारी ली। वही जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात! अकेली महिला को घर में चाकू से गोदकर हत्या, क्या बैंक से निकले रुपए बने मौत का कारण?

रीता सिंह जनसुराज पार्टी में, पहले थी कांग्रेस में

जानकारी के अनुसार, रीता सिंह जनसुराज पार्टी का दामन थामा है। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य रहीं हैं। नगर निगम के वार्ड 48 की पार्षद रह चुकी हैं। पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में इससे पहले पुलिस ने हमला करने वाले नाबालिक युवक के पिता सहित तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रीता सिंह पर प्रहार करने वाले युवक की पहचान हो गई है।

फिलहाल, रीता सिंह का इलाज डीएमसीएच में, खतरे से बाहर

नाबालिक युवक लहेरियासराय स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर फरार हो चुका है। नाबालिक युवक की पहचान जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के डेयुढ़ी के रहने वाले मनोहर प्रसाद सिंह के नाबालिक पुत्र के रूप में हुई है। डीएमसीएच में नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अपराधी की पहचान हो गई है। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द हीं उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रीता सिंह के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, रीता सिंह का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर बताई जा रहीं हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident