back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल MOBILE WORLD का शटर काटकर चोरी, एक चोर को गार्ड ने दबोचा, दो चोर मदरसा रहमानिया के कमरे से चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार सिनेमा रोड स्थित MOBILE WORLD नाम के पिछले शटर का ताला काट कर दुकान के अंदर घुसकर मोबाइल चोरी कर रहे तीन में से एक चोर को बाजार के निजी रात्रि प्रहरी ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

- Advertisement -

वहीं अन्य दो भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर के निशानदेही पर इस घटना में संलिप्त दो अन्य चोर को मदरसा रहमानिया के एक कमरे से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

इधर मोबाईल दुकानदार अविनाश कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने तीन नबालिग चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि दुकान के अन्दर लगे सीसीटीवी फुटेज से मिली साक्ष्य से तीनों नबालिग लड़कों को मोबाईल चोरी करते पाये गये हैं।

दुकान में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गये उक्त नबालिग लड़का के निशानदेही पर रात्रि गश्ती में मौजूद पीएसआई अंकित कुमार ने सुपौल बाजार के मदरसा रहमानिया में छापामारी कर एक कमरे से चोरी के दो मोबाइल, एक चाकू के साथ घटना में संलिप्त दो अन्य लड़कों को भी गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों लड़का मदरसा रहमानिया में रहकर पढ़ाई करता है। इनमें से दो समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के शासन गांव का तथा एक लड़का दरभंगा जिला के हायाघाट थाना के बांसडीह गांव का रहने वाला बताया है। तीनों लड़कों को जिला मुख्यालय स्थित जुमनैल कोर्ट में उपस्थित कराया जाएगा।

मदरसा के प्रधानाचार्य कारी निजामुद्दीन ने बताया कि यहां पढ़ाई कर रहे सभी बच्चों पर कड़ी  निगरानी रखी जाती है। ये तीनों बच्चे किस तरह मदरसा से बाहर कैसे निकल गए ये चिंता का विषय है। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को सूचना दी गई है। इस घटना की सूचना मदरसे के सभी सदस्यों को दी गई है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने रौंदा, 76 रनों से दी करारी शिकस्त!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से...

गेमर्स के लिए खुशखबरी: 23 फरवरी 2026 के ताजा Free Fire MAX Redeem Codes हुए जारी, ऐसे पाएं एक्सक्लूसिव इनाम!

Free Fire MAX Redeem Codes: आज के डिजिटल युग में, मोबाइल गेमिंग का क्रेज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें