

कुशेश्वरस्थान। उच्च न्यायालय के आदेश पर जमीन से अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची पुलिस के साथ अतिक्रमणकारियों की जमकर झड़प हुई है। इसमें दो पुलिस के पदाधिकारी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दो माह पूर्व फकदौलिया के प्रवीण कुमार सिंह के जमीन पर सदा समुदाय के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर झोपड़ीनुमा दर्जनों घर बना लिया था। इसके विरोध में प्रवीण सिंह ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था।
उच्च न्यायालय ने उक्त जमीन से अतिक्रमणमुक्त करने का आदेश दिया। इसके आलोक में दंडाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी सीओ अखिलेश कुमार और थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ केवटगामा पंचायत के फकदौलिया अतिक्रमण भूमि पर पहुंचे।
अतिक्रमण को मुक्त कराने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने पुलिस के झड़प कर लिया। झड़प के दौरान पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर ईंट और पत्थर फेंकने लगा। इसमें दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल पदाधिकारी में एलटीएफ के मंगल भगत को मुंह पर एक ईंट लगा जिसमे उनका होंठ फट गया और कुशेश्वरस्थान थाना के सअनि उमा शंकर राम को हांथ पर ईट लगा जिसमे उनका हांथ इन्जोर्ड हो गया।
हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उक्त जमीन पर बने एक एक झोपड़ी को जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। जो भी लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न की है वैसे लोगो को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।



You must be logged in to post a comment.