back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 24, 2025

Darbhanga News| Manigachi News| मनीगाछी में आंधी-पानी ने मचाई जमकर तबाही, पेड़ उखड़े, छप्पर उड़े, 15 घंटे बाद लौटी बिजली

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Manigachi News| मनीगाछी में आंधी-पानी ने जमकर तबाही मचाई है। पेड़ उखड़े। छप्पर उड़े। बिजली 15 घंटे बाद लौटी| पूरे इलाके का मंजर एकदम अशांत है। जहां, दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड में बीती एक जून की रात आई आंधी ने पूरे इलाके की शक्ल ही बिगाड़ दी। भारी तबाही का मंजर खड़ा कर दिया।

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Manigachi News|दर्जनभर लोगों के ठौर-ठिकाना बदल गए। कई बेघर हो गए।

आंधी के साथ आई बारिश ने जमकर तबाही मचाई। तेज आंधी के साथ हुई बारिश में दर्जनों लोगों का ठौर-ठिकाना बदल दिया। कई  बेघर हो गए। पेड़ गिरने से जान-माल का नुकसान हुआ है। वहीं कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।कई लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए। इस तेज आंधी पानी का सीधा असर बिजली सप्लाई पर पड़ा। कई जगह बिजली तार पर पेड़ गिरने से इलाके में पंद्रह घंटों तक बिजली बाधित रहने से अलग परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Manigachi News| जगदीशपुर गांव में अधिक तबाही दिखी। यहां,

जानकार के अनुसार,जगदीशपुर गांव में अधिक तबाही दिखी। यहां,आंधी के साथ आई पानी से मध्य विद्यालय परिसर का विशाल बरगद पेड़ जड़ से उखड़ गया। उखड़कर वह हवाओं के साथ मंडराता हुआ तीन घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। इससे, विवेक पासवान और लक्ष्मी पासवान का घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वीर कुमार पासवान के घर पर इसका आंशिक असर पर पड़ा। हालांकि, क्षति कम होने का असर यह हुआ कि पेड़ के हिस्से का कुछ भाग विवेक पासवान के आइ वर्षीय पुत्र शिवम पासवान पर पड़ा जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा सिविल कोर्ट से नहीं मिली राहत, हत्या-हमले के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Darbhanga News| Manigachi News| कई जगहों पर बिजली तार पर पेड़ गिरने से घंटों बिजली आपूर्ति

जानकारी के अनुसार, पूरे इलाके में एक दर्जन से अधिक लोगों के घर इस आंधी पानी में चूर हो गए। सभी बेघर हो गए हैं। वहीं, नेहरा में अमित राइस मील का छप्पर उड़ गया। एक अन्य मदन सहनी का घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली तार पर पेड़ गिरने से घंटों बिजली आपूर्ति से लोग वंचित रह गए। करीब पंद्रह घंटे बाद बिजली यहां वापस आज आई है।

Darbhanga News| Manigachi News| सीओ रविकांत ने देशज टाइम्स को बताया,सहायता मुहैया कराएंगें,

वहीं, सीओ रविकांत ने देशज टाइम्स को बताया कि क्षेत्र में आंधी पानी का काफी व्यापक असर दिखा है। कहां, क्या क्षति हुई है। इसकी रिपोर्ट मंगाई गई है। क्षति की जांच का आदेश हल्का कर्मचारियों को दिया गया है। सभी अपने स्तर से हर जगह क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट देंगे। जाँच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया कराया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रसिका दुग्गल ने खोली ‘मिर्ज़ापुर’ के इंटीमेट सीन्स की पोल, बताया कैसे शूट होते थे अंतरंग दृश्य!

Rasika Dugal News: मिर्जापुर में डिंपी पंडित के साथ अपने बेबाक और बोल्ड अवतार...

Avatar Fire and Ash: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने मचाया तहलका, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड!

Avatar Fire and Ash: हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'अवतार: फायर...

69 की उम्र में भी ‘झक्कास’ हैं अनिल कपूर, कायम है हिट मशीन का जलवा!

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर आज भी अपनी एनर्जी और...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जबरदस्त जीत! श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से रौंदकर सीरीज पर जमाई धाक!

Indian Women's Cricket Team: मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला टीम ने जो गर्जना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें