back to top
9 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga की प्रभारी DM-DDC Pratibha Rani ने कहा, जनसंवाद में मिले सुझाव को करें नोट, दें सरकार की हर योजनाओं की जानकारी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय सभी संबंधित पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में सभी विभागों के लाभकारी योजनाएं की जानकारी दी जाए। साथ ही उन योजनाओं के संबंध में कोई सुझाव प्राप्त होता है तो उसे भी संकलित कर भेजा जाए।

कार्यक्रम के उपरांत प्रखंड स्तर पर कैम्प का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाए, जैसे किसी को राशन कार्ड बनवाना हो, किसी को लेवर कार्ड, किसी को जॉब कार्ड, किसी को आयुष्मान कार्ड बनवाना हो तो उसे कैम्प के माध्यम से बनवाया जाए।

यह भी पढ़ें:  जाले में हलधरों के दिल-जले, 'किस्मत' में पड़ी दरार, खेतों से निकला धुआं -किसान और मजदूर दोनों बेरोजगार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए कोई आवेदन प्राप्त होता है तो उसका त्वरित निष्पादन भी कराया जाए।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ महीने में काम से कम दो बार समन्वय बैठक करने तथा सभी अंचलाधिकारी को विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक करने एवं उसकी कार्यवाही जिला को भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

Bihar Bandh Train Protest Darbhanga | दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन को रोका, जमकर नारेबाजी, गायघाट में प्रदर्शन

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स | बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा...

Madhubani Road Accident News: मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लौकही में थे पदस्थापित कृषि समन्वयक चंदन

मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लाश पहुंचते ही गांव में...

Madhubani में हत्या, Jaipur भागा, Darbhanga में धराया, मरने से पहले तुफैल छोड़ गया था कातिल का क्लू?

हत्या कर जयपुर भागा आरोपी दरभंगा स्टेशन से गिरफ्तार! पुलिस की बड़ी कामयाबी। 1...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें